पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, जिम में जाकर सामने से बरसाईं गोलियां...पुलिस में हड़कंप

Published : Jul 31, 2022, 05:28 PM IST
 पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, जिम में जाकर सामने से बरसाईं गोलियां...पुलिस में हड़कंप

सार

पंजाब के मलेरकोटला में आप नेता मोहम्मद अकबर की गोली मारी गई। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब अकबर जिम में थे। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

जालंधर. पंजाब के मलेरकोटला से दिल दहला देने वाली खबर  सामने आई है। जहां रविवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता मोहम्मद अकबर की जिम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।  

जिम घुसे हमलावरों ने करीब से मारी गोली
दरअसल, यह घटना मलेरकोटला जिले में उस वक्त सामने आई है जब आप नेता और नगर पार्षद  मोहम्मद अकबर जिम में थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जांच कर रहे मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि एक शख्स जिम में घुसा और अकबर को करीब से गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी तुरंत भाग गए। पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुट गई है।

कुछ साल पहले इसी तरह बड़े भाई की हुई थी हत्या
बता दें कि कुछ साल पहले अकबर के बड़े भाई  अनवर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अनवर कांग्रेस पार्टी से नगर पार्षद थे, जिनकी हत्या मलेरकोटला के संगरूर में की गई थी। आरोपियों ने इस घटना को लुधियाना बाइपास के पास अंजाम दिया था। उनकी मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई थी।

लगातार हो रही नेताओं की हत्या
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से क्राइम की घटनांए तेजी से बढ़  रही हैं। इतना ही नहीं अब सेलिब्रिटी से लेकर नेता भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। क्योंकि पिछले ही दिनों कांग्रेस नेता और मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इस तहर की घटनाओं ने भगवंत मान सरकार की कानून व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन