हनुमान जन्मोत्सव पर पंजाब के लोगों को मिली बड़ी सौगात,CM भगवंत मान ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का किया ऐलान

Published : Apr 16, 2022, 10:55 AM ISTUpdated : Apr 16, 2022, 11:16 AM IST
हनुमान जन्मोत्सव पर पंजाब के लोगों को मिली बड़ी सौगात,CM भगवंत मान ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का किया ऐलान

सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने आज एक महीना पूरा हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आम जनता को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

चंडीगढ़. आज हनुमान जयंती पर देशभर के मंदिरों में  हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब की जनता को बहुत बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी का पिछले विधानसभा चुनाव में यह सबसे बड़ा वादा था। जिसे पंजाब सरकार ने पूरा कर दिया है।

1 जुलाई से पंजाब के लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली
दरअसल, आज पंजाब आम आदमी पार्टी सरकार को एक महीना पूरा हो गया है। क्योंकि 16 मार्च के ही दिन भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साथ ही इस मौके पर कहा था कि जल्द ही जनता को मुफ्त बिजली दी जाएगी। जिसके तहत हर घरेलू उपभोक्ता को 1 जुलाई से प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

30 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया 
पंजाब की मान सरकार ने अपना एक महीना पूरा होने पर विज्ञापनों के जरिए अपनी उपलब्धियां भी गिनाई हैं। मीडिया चैनल और अखबारों में इसके लिए विज्ञापन दिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। जिसमें राज्य सरकार ने एक महीने के अंदर क्या काम किया उनका जिक्र किया गया है।

मान सरकार ने गिनाई ये उपलब्धियां
1. किसानों को 101 करोड़ का मुआवजा...
2. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन...
3.एंटी करप्शन हेल्पलाइन 9501200200 की शुरूआत...
4. 25 हजार नई सरकारी नौकरियों देना का फैसला...
5. 35 हजार ठेका आधारित कर्मचारी पक्के करने का ऐलान....
6. प्राइवेट स्कूलों को फीस में नहीं होगी बढ़ोत्तरी...
7. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन...
8. ग्रामीण विकास फंड के लिए 1000 करोड़ से ज्यादा प्रज्ञप्त किए...
9. किसानों को 101 करोड़ का मुआवजा...
10. एक विधायक-एक पेंशन...
11. 23 मार्च को शहीदी दिवस पर सरकारी अवकाश का ऐलान...

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?