पंजाब के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निकाली बंपर नौकरियां, यहां देखिए पूरी डिटेल

पंजाब के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी की खबर सामने आई है। क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 1690 पदों पर भर्ती निकाली है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 23, 2022 9:14 AM IST / Updated: Apr 23 2022, 03:05 PM IST

चंडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान एक के बाद एक कई घोषणाएं करने में लगे हैं। अब सीएम ने बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए एक और बड़ा फैसला किया है।  स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में 1690 पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी युवा भर्ती संबंधी जानकारी डिटेल में जानना चाहते हैं वह पावरकॉम की वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर ले सकते हैं।

कम ज्यादा हो सकती हैं पदों की संख्या
दरअसल, पंजाब सरकार वैसे तो स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 1690 पदों पर भर्ती करने जा रही है। लेकिन कहा जा रहा कि पावरकॉम इन पदों को कम और ज्यादा भी कर सकता है। हालांकि पावरकॉम ने इसके बारे में  नोटिस जारी कर किया है। वहीं पावरकॉम की तरफ से कहा गया है कि 30 अप्रैल के बाद इसके संबंध में एक विज्ञापन जारी होगा। जिसमें कैटेगरी, योग्यता, पे-स्केल, सेलेक्शन की प्रक्रिया के बारे में डिटेल होगी। साथ ही नोटिस में कहा गया है कि जॉब संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट  www.pspcl.in पर 30 अप्रैल, 2022 को शेयर की जाएगी।

सीएम बनने से पहले भगवंत मान ने किया था वादा
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और खुद भगवंत मान ने प्रचार-प्रसार के दौरान कहा था कि पंजाब में  बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। सरकार बनने के बाद युवाओं को 25 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। आप ने चिल्ला-चिल्लाकर 
युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसिलए सरकार अपने वादों को पूरा करने में लगी हुई है।

कौन से विभाग में होनीं कितनी भर्ती
1. 10 हजार पंजाब पुलिस में होंगी भर्ती
2.  शिक्षा विभाग में 10,300 पद भरे जाएंगे।
3. सेहत में 4837 की भर्ती
4. पावरकॉम में 1690 पदों पर हो रही भर्ती
5. हायर एजुकेशन में 997 पद भरे जाएंगे।
6. टेक्निकल एजुकेशन में 990 पोस्ट पर होगी भर्ती
7. ग्रामीण विकास में 803 बोरोजगारों युवों को नौकरी
8. मेडिकल एजुकेशन में 319 पद भरे जाएंगे।
9. हाउसिंग में होगी 280 पदों की भर्ती
10.पशुपालन में 250 पदों की जाएगी भर्ती।
11. वाटर सप्लाई में 158 पद भरे जाएंगे।
12. आबकारी में 176 पदों पर होगी भर्ती
13. फूड सप्लाई में 197 युवाओं को नौकरी।
14. वाटर रिसोर्स में 197 पोस्टों पर भर्ती।
15. जेल विभाग में 148 पद भरे जाएंगे।
16. सामाजिक सुरक्षा में 82 होगी भर्ती
17. सामाजिक न्याय में 45 पद पर भर्ती होगी।
 

Share this article
click me!