भगवंत मान की शादी के खाने में क्या होगा खास, सामने आई मेन्यू की लिस्ट, जानिए कौन-कौन होंगे मेहमान

Published : Jul 07, 2022, 12:00 PM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 12:12 PM IST
भगवंत मान की शादी के खाने में क्या होगा खास, सामने आई मेन्यू की लिस्ट, जानिए कौन-कौन होंगे मेहमान

सार

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) 48 साल की उम्र में गुरुवार को दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में शादी करेंगे। रस्में 11 बजे से शुरू होंगी और फेरे 2 बजे होंगे।

चंडीगढ़.  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वह कुछ देर बाद पेशे से डॉक्टर और उम्र में 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह शादी बेहद सिंपल ढंग से सीएम हाउस पर संपन्न हो रही है। इस विवाह में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हो रहे हैं। वहीं शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। इसके साथ ही दोनों परिवारों ने अपने खास रिश्तेदारों और दोस्तों को ही शादी में बुलाया है। जिनकी खातिरदारी भी खास तरीके से होगी। इसी बीच भगवंत मान की शादी के खाने में क्या खास होगा, मेहमानों को क्या परोसा जाएगा। इसकी लिस्ट मेन्यू की लिस्ट भी सामने आ गई है।

ये रही सीएम मान की शादी की मेन्यू की लिस्ट
भगवंत मान और डॉ. गरुप्रीत कौर की शादी में मेहमानों को स्पेशल खाना परोसा जाने वाला है, उसके मुताबिक,सब्जी मे कड़ाही पनीर, मशरूम प्याज, खुबानी स्टफ कोफ्ता, कलोंजी वाले आलू, वेजिटेबल जलफ्रेजी, चना मसाला, तंदूरी कुल्चे, दाल मखनी होगी।

मुख्यमंत्री शादी में मीठे में यह परोसा जाएगा
वहीं अगर हम भगवंत मान की शादी में बने वहीं मीठे की बात करें तो उसमें मूंग दाल का हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई, माह दी जलेबी, ड्राई फ्रूट राबड़ी, हॉट गुलाब जामुन खाने में परोसे जाएंगे। बता दें कि खाने की तैयारी से लेकर शादी की तमाम तैयारी तक की जिम्मेदारी आप नेता राघव चड्डा को सौंपी गई है।

अरविंद केजरीवाल भगवंत मान की  पिता की रस्में अदा करेंगे
बता दें कि अरविंद केजरीवाल मोहली पहुंच गए हं, वह कुछ देर बाद चंडीगढ़ पहुचंने वाले हैं। वह अपने परिवार समेत मान की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। इतना ही नहीं आप नेता राघव चड्ढा ने बताया है कि भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल पिता की रस्में अदा करेंगे।

कौन हैं भगवंत मान की दुल्हनिया
भगवंत मान दुल्हनिया मूल रुप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। हालांकि अभी उनका पूरा परिवार  राजपुरा में रह रहा है।  उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। उन्होंने साल 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। जिसे उन्होंने 2017 में  में पूरा कर लिया। इसके बाद वह डॉक्टरी की प्रेक्ट्रिस करने लगीं। 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

AK-47, मैगज़ीन और विदेशी पिस्टल: भारत-पाक बॉर्डर पर हथियारों का भंडार, किस हमले की थी तैयारी?
Chandigarh Mausam Today: पंजाब वालों सावधान! चंडीगढ़-अमृतसर में दिखेगा ठंड का प्रचंड रूप