चंडीगढ़ MMS कांड: नहाती लड़कियों के Video बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी, दिखाई उस लड़के की फोटो...वजह भी बताई

मोहाली में यूनिवर्सिटी की गर्ल स्टूडेंट्स के नहाते हुए वीडियो वायरल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां छात्राओं ने आरोप लगाया है कि वह यहां पर अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। वहीं वीडियो बनाने वाली लड़की ने इस मामले में बड़ा खुलासा कया है। उसने बताया वह क्यों और किसे ये वीडियो भेजती थी।

 

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 18, 2022 8:14 AM IST / Updated: Sep 18 2022, 02:24 PM IST

मोहाली (पंजाब). मोहाली में यूनिवर्सिटी की गर्ल स्टूडेंट्स के नहाते वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ में हंगामा मचा हुआ है। पीड़ित लड़कियां और उनके परिजन इससे गुस्से में हैं। उनका कहना है कि वह यहां सुरक्षित नहीं है। साथ ही आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस मामले को दबाने का प्रयास किया है। वहीं अब आरोपी छात्रा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस के सामने बताया वह किसे और क्यों 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाकर भेजती थी। सोशल मीडिया पर लड़के की यह तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की है।

ये वीडियो लड़की अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह जिस लड़के को ये वीडियो भेजती थी वो लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इसके अलावा वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो मजबूरी और दबाव बनाए थे। इतना ही नहीं उसने अपने फोन से उस लड़की की फोटो भी दिखाई जिसे वह वीडियो भेजती थी।

आरोपी छात्रा इसी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रही 
यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की रहने वाली एक छात्रा ने बताया है कि जिस लड़की ने उनके ये वीडियो बनाए हैं वो आरोपी छात्रा एमबीए की पढ़ाई कर रही है। उसने वॉशरूम में मोबाइल रखकर 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए थे। वह कब से यह सब कर रही थी ये नहीं पता। इसके बाद वो इन वीडियो को वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर करती थी। 

मुझ पर वीडियो शेयर करने का प्रेशर डाला था
आरोपी छात्रा ने बताया कि उसका प्रेमी यानि जिसे उसने यह वीडियो भेजे हैं वह लड़का यहां नहीं पढ़ता है। लेकिन दोनों एक-दूसरे अच्छी तरह से जानते हैं। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने मुझ पर वीडियो शेयर करने का प्रेशर डाला था। मैंने उसे कई बार वीडियो बनाने से मना किया था। 

लड़के को पकड़ने के लिए मोहाली से शिमला गई पुलिस
मामले की जांच कर रहे मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी बताया कि हमने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के पास सबूत मिल गए हैं कि वह वीडियो बनाने के बाद शिमला के युवक को ये वीडियो भेजती थी। हम इस मामले में अभी और जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़का आखिर किस उद्देशय से लड़कियों के वीडियो बनाकर बुलवाता था। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए मोहाली से पुलिस टीम शिमला के लिए रवाना हो चुकी है।

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे 100 से ज्यादा छात्राओं ने यूनिवर्सिटी हॉस्टल में जमकर हंगामा किया था। जैसे-जैसे रात होती गई हंगामा और तेज होता गया। लड़कियों के परिजन और स्टूडेंट यूनियन ने भी आकर विरोध शुरू कर दिया। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने 60 छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो बनाया था। वह इन वीडियोज को छात्रा एक लड़के को भेजती थी। जिसके बाद वो लड़का इन वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करता था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए। 

60 छात्राओं का नहाते वक्त Video बनाकर किसे भेजती थी गर्ल, पुलिस ने किया खुलासा...चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का मामला

पंजाब: 60 छात्राओं का नहाते हुए Video: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा, सुनिए क्या बोली आरोपी छात्रा?

Share this article
click me!