पंजाब के CM भगवंत मान दिल्ली अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती...एडमिट होने से पहले लिखी ये पोस्ट

Published : Jul 21, 2022, 08:20 AM ISTUpdated : Jul 21, 2022, 08:23 AM IST
 पंजाब के CM भगवंत मान दिल्ली अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती...एडमिट होने से पहले लिखी ये पोस्ट

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती हुए हैं।  बताया जा रहा कि सीएम रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती कराया गया है।  मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सीएम मान रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ के बारे में कुछ नहीं बताया है। उनका कहना है कि चेकअप के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

एडमिट होने से पहले ट्विटर लिखी थी यह खास बात
दरअसल, सीएम भगवंत मान को बुधवार देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने अपनी तबीयत को लेकर कोई अभी जानकारी नहीं दी है। लेकिन एडमिट होने से पहले उनके ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी की गई थी। जिसमें उन्होंने अपनी सेहत को लेकर नहीं बल्कि अमृतसर के पास हुए एनकाउंटर बारे में कहा था। उन्होने कहा था कि इस एनकाउंटर में दो गैंगस्टर मारे गए हैं। ये गैंगस्टर सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके नाम जगरूप रूपा और मनप्रीत सिंह हैं।

इसी महीने शादी के बंधन में बंधे हैं मान
बता दें कि 48 साल के सीएम भगवंत मान की इसी महीने 7 जुलाई को दूसरी शादी की है। वह अपने से उम में 16 साल छोटी हरियाणा की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की रस्में चंडीगढ़ में उनके घर पर हुईं थीं, शादी सिख रीति रिवाजों से संपन्न हुई थी। इस विवाह में कुछ खास और परिवार के लोग ही मौजूद थे। जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी पहुंचे थे। वहीं कुछ दिन पहले भववंत मान अपनी पत्नी के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। मान का पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक हो चुका है। वह अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी