झाड़ियों में छुपकर बैठा था दामाद, जैसे ही निकली सास...पकड़ लिया हाथ और फिर कर दिया यह हाल

यह तस्वीर एक दामाद की हैवानियत को दिखाती है। शराबी दामाद के आये-दिन के झगड़े से तंग आकर बेटी मायके आकर रहने लगी थी। इस कपल का इसी 22 अगस्त  को अलग रहने का सेटलमेंट हुआ है। दामाद इसी बात से चिढ़ा हुआ था। उसने अपने भाई के साथ मिलकर महिला पर कातिलाना हमला कर दिया। ब्लेड से उसका गला रेंत दिया। महिला के गले में 60 टांके आए हैं। उसे गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया है। मामला गुरदासपुर का है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2020 6:02 AM IST

गुरदासपुर, पंजाब. पत्नी के अलग होने से एक शख्स अपनी सास पर इतना गुस्सा हुआ कि उसने मौका देखकर हमला कर दिया। ब्लेड से उसने सास के गले पर कई वार किए। नतीजा, सास के गले में 60 टांके आए। यह तस्वीर एक दामाद की हैवानियत को दिखाती है। शराबी दामाद के आये-दिन के झगड़े से तंग आकर बेटी ने ससुराल छोड़ दिया था। दामाद इसी बात से चिढ़ा हुआ था। 


मां की हालत देखकर शॉक्ड हुई बेटी
ममता ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए उसने अलग होने का फैसला किया। वो अभी वुमन सेल में काउंसिलिंग के बाद अलग-अलग रहने लगे थे। ममता ने बताया कि उसकी मां जीनत और अब वो बाबोवाल गांव में रहती है। उसका पति मां की टोकाटाकी से नाराज था। मां उसे शराब पीने से रोकती थी। थाना सदर प्रभारी जतिंदरपाल ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है। आरोपी प्रिंस और उसके भाई आशीष के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
 

Latest Videos


झाड़ियों में छुपकर बैठा थे आरोपी...
मममा ने बताया कि उसकी मां जिला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स में कर्मचारी है। सोमवार शाम को वो काम निपटाकर पैदल घर लौट रही थी। तभी झाड़ियों में छुपकर बैठे प्रिंस और उसके देवर आशीष ने मां को रोक लिया। प्रिंस ने मां का हाथ पकड़ा और गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। मां के शोर मचाने पर दोनों वहां से भाग निकले।

Share this article
click me!

Latest Videos

Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान