रोते हुए बोली थी मां-'साब अगर इसकी जंजीरें खोल दीं, फिर ये पकड़ में नहीं आएगी'

24 साल की यह लड़की फिर मीडिया की सुर्खियों में है। फैमिली ने जिस आदमी से बचाने अपनी बेटी को घर में जंजीरों से बांधकर रखा था, आजादी मिलते ही वो उसी के साथ भाग गई। मां को इसका पहले से ही डर था।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2019 8:55 AM IST

अमृतसर. चंडीगढ़ में ब्यूटिशियन का काम करते हुए नशे की लत में घिरी 24 साल की यह लड़की फिर मीडिया की सुर्खियों में है। कुछ समय पहले इस लड़की की तस्वीरें मीडिया में वायरल हुई थीं। इसमें वो जंजीरों में जकड़ी दिखाई दे रही थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद सांसद गुरजीत औजला और पुलिस-प्रशासन के सीनियर अफसर उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने फैमिली से लड़की को मुक्त करने की गुजारिश की थी। इस पर लड़की की मां ने आशंका जताई थी कि अगर उसकी जंजीरें खोल दी गईं, तो वो भाग जाएगी। यह आशंका सच साबित हुई। हैरानी की बात है कि यह लड़की उसी आदमी के साथ भाग गई, जो उसे नशे की पुड़िया मुहैया कराता था।

Latest Videos

कॉलेज की लड़कियों में बिकवाता था नशा...
बताते हैं कि लड़की जिस आदमी के साथ भागी है, वो कॉलेज की लड़कियों में उससे नशे की पुड़ियां बिकवाता था। परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी को ड्रग्स माफिया ने अपने गिरोह में शामिल कर लिया है। परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी चंडीगढ़ में एक ब्यूटी पॉर्लर में ब्यूटिशियन थी। वहां काम के दौरान एक लड़के से उसे प्यार हुआ। दोनों ने लवमैरिज कर ली। हालांकि बाद में दोनों का डिवोर्स हो गया था। इस लड़की को नशामुक्ति केंद्र में भी रखा गया था। वहां से ठीक होने के बाद लड़की घर आ गई, लेकिन फिर उसे नशे की लत लग गई। काफी कोशिशों के बावजूद जब लड़की नशे से दूर नहीं हुई, तो परिजनों ने उसे जंजीरों से बांध दिया। यह खबर जब मीडिया के जरिये फैली, तो सांसद सांसद गुरजीत औजला और पुलिस-प्रशासन के सीनियर अफसर उसके घर पहुंचे थे। उनकी समझाइश के बाद लड़की को जंजीरों से मुक्ति मिली थी। लेकिन शनिवार को लड़की घर से गायब हो गई। थाना रंजीत एवेन्यु के ASI मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लड़की को ढूंढा जा रहा है।

बड़े घरों की लड़कियों ने लगाई नशे की लत
परिजनों के मुताबिक, उसकी बेटी को नशे की लत बड़े घरों की लड़कियों ने लगाई। वे भी उसके साथ ब्यूटिशियन का काम सीखती थीं। युवती ने माना भी था कि चंडीगढ़ में जॉब के दौरान वो तनाव में रहने लगी थी। तब एक लड़की ने उसे नशे की पुड़िया देकर कहा था कि इसे लेने से सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी। 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया
Jammu and Kashmir और Haryana Election Result के बाद BJP कार्यालय पहुंचे PM Modi, जश्न का दिखा माहौल
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
5 कारण, आखिर क्यों जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को मिली मजबूती
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट