पंजाब में NDA को मजबूत बनाने की कोशिश, प्रकाश बादल के पैतृक गांव पहुंचकर नड्डा ने की मुलाकात

Published : Feb 21, 2020, 12:29 AM IST
पंजाब में NDA को मजबूत बनाने की कोशिश, प्रकाश बादल के पैतृक गांव पहुंचकर नड्डा ने की मुलाकात

सार

  बैठक के बाद नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने बेटे की शादी के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण देने की खातिर अनुभवी नेता से मिलने गए थे। नड्डा ने कहा, ' बादल परिवार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं।’’

चंडीगढ़. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल से पंजाब के बादल गांव स्थित उनके घर में मुलाकात की और राज्य में राजग को मजबूत करने पर विचार किया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चली बैठक 

बादल के पैतृक गांव के नड्डा के दौरे के कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार चलाने के लिए अल्पसंख्यकों को "साथ लिया जाना चाहिए।’’ दोनों नेताओं की बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चली बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में भाजपा और उसके सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बीच संशोधित नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मतभेद उभर कर सामने आए थे और उसके बाद अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।

नड्डा ने कहा बेटे की शादी के लिए निमंत्रण देने आया था

इसके बाद उसने विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया।  बैठक के बाद नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने बेटे की शादी के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण देने की खातिर अनुभवी नेता से मिलने गए थे। नड्डा ने कहा, ' बादल परिवार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक प्रकाश सिंह बादल साहब से शिष्टाचार मुलाकात की।उन्होंने कहा, ‘‘बादल साहब से मिलना हमेशा हमें प्रेरणा देता है।’’ नड्डा के साथ भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा भी थे जो पंजाब के पार्टी प्रभारी भी हैं। बादल गाँव पहुँचने पर नड्डा का फूलों और पारंपरिक भांगड़ा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

मुलाकात के बाद नड्डा स्वर्ण मंदिर भी गए

बादल ने 13 फरवरी को अमृतसर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा की यह पहली पंजाब यात्रा थी। बादल गाँव के बाद नड्डा अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, दुर्ग्याणा मंदिर और राम तीरथ गए। भाजपा के एक नेता ने कहा कि नड्डा के अमृतसर में राज्य के पार्टी नेतृत्व से मिलने की भी उम्मीद है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi AAP: राहुल गांधी पर AAP का 'पप्पू' पोस्टर, पंजाब चुनाव से पहले निजी हमलों पर उतरीं दोनों पार्टियां
Rahul Gandhi Insaf Rally: बीच भाषण आखिर क्या भूल गए राहुल गांधी, अमित शाह पर की भविष्यवाणी