झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, तो मासूम बेटी को देखकर शराबी के अंदर जाग उठा शैतान

Published : Nov 09, 2020, 11:43 AM ISTUpdated : Nov 09, 2020, 11:44 AM IST
झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, तो मासूम बेटी को देखकर शराबी के अंदर जाग उठा शैतान

सार

पंजाब के फिरोजपुर में एक पिता ने अपनी ही 3 साल की बेटी के संग रेप कर दिया। घटना के वक्त उसकी पत्नी 8 साल के बेटे को लेकर मायके गई हुई थी। पति की शराब पीने की आदत के कारण पत्नी उससे नाराज थी। झगड़े के बाद वो मायके गई थी। जब घर लौटी, तो बेटी की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फिरोजपुर, पंजाब. शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी ही 3 साल की बच्ची से रेप कर दिया। मामला पाकिस्तान के बॉर्डर से सटे एक गांव का है। घटना के वक्त उसकी पत्नी 8 साल के बेटे को लेकर मायके गई हुई थी। पति की शराब पीने की आदत के कारण पत्नी उससे नाराज थी। झगड़े के बाद वो मायके गई थी। जब घर लौटी, तो बेटी की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां ने हुसैनीवाला चौकी पुलिस में अपने आरोपी पति के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। घटना शनिवार रात की है। आरोपी दिहाड़ी मजदूर है।

पत्नी को मारपीट के बाद भगा दिया था
पुलिस को की गई शिकायत में महिला ने बताया कि शराब के नशे में उसके पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया था। वो अपने 8 साल के बेटे को लेकर मायके चली गई। इसी बीच घर पर बेटी थी। शराब के नशे की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। थोड़ी देर बाद जब पत्नी घर लौटी, तो बेटी की हालत देखकर उसके पैरों तले से जमीन घिसक गई। बच्ची खून से लथपथ थी। वो बेसुध हो चुकी थी। हुसैनीवाला चौकी इंचार्ज एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हैवान अंकल: रोज 5 साल की बच्ची के साथ खेलता था, एक रात जाग उठा शैतान

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़. जिले की अंबागढ़ चौकी के समीपवर्ती गांव में 5 साल की बच्ची से रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। वो रोज बच्ची के साथ खेलता था, लेकिन गुरुवार रात उसके अंदर शैतान जाग उठा। बच्ची को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया गया।

लहुलुहान मिली थी बच्ची...
बच्ची जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजन ढूंढ़ने लगे। बच्ची लहुलुहान हालत में रोते हुए मिली। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके कई रिश्तदारों के यहां छापामार कार्रवाई की। उसे भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में अपने बहनोई के घर से पकड़ा गया। आगे पढ़ें झारखंड की घटना..गोदाम का गेट खुलते ही शॉक्ड रह गए लोग, देखा कि चौकी के नीचे छुपकर रो रही थी बच्ची
​
जमशेदपुर, झारखंड. एक जवान बेटी का पिता पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ रेप कर रहा था। 50 वर्षीय आरोपी सर्फु फल की दुकान चलाता है। आरोपी बच्ची को पिछले कई दिनों से कभी फल या पैसों लालच देकर, तो कभी डरा-धमकाकर अपने साथ गोदाम ले जाता था। गुरुवार दोपहर को भी आरोपी बच्ची को अपने साथ गोदाम ले गया था। लेकिन किसी पड़ोसी का शक हुआ। उसने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ कुछ लोग गोदाम पहुंचे। आरोपी को अंदेशा नहीं था कि बाहर बच्ची के परिजन होंगे। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, लोग धड़धड़ाते हुए अंदर दाखिल हुए।

चौकी के नीचे छुपकर रो रही थी बच्ची...
परिजन जैसे ही गोदाम में पहुंचे, देखा कि चौकी के नीचे बच्ची छुपकर रो रही थी। इसके बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। बच्ची ने बताया कि आरोपी डंडे से उसे डराता था।

22 साल की बेटी का बाप है आरोपी
मूल रूप से बोकारो का रहने वाला सर्फु 22 साल की बेटी का बाप है। उसकी बिष्टुपुर की बर्फ फैक्ट्री के पास फल की दुकान है। बच्ची के पिता ने बताया कि पीड़िता सुबह से घर से निकली थी। मालूम चला कि आरोपी उसे अपने साथ गोदाम लेकर गया है। सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें

फिल्मी स्टाइल में बाइक सवारों ने कार को घेरा, जैसे ही युवती ने विंडो खोली, कर दिया शूट

12 साल की सरिता की दर्दभरी कहानी पढ़कर हैरान हुए सोनू सूद, फौरन किया वीडियो कॉल 

खतरनाक ड्राइविंग: मां खुश थी कि बेटा कुछ बनकर घर लौटेगा, इन दो लड़कियों ने खून के आंसू रुला दिए

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab LPU Protest: रेप की अफवाह पर बवाल, तोड़फोड़, हाईवे जाम, 4 PHOTO-5 VIDEO में पूरी घटना
Pushkar Singh Dhami in Punjab: मुकेरियां में गरजे CM धामी, नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का आह्वान