पंजाब के गुरदासपुर में अंधाधुंध फायरिंग: 4 लोगों को गोलियों से भूनकर मार डाला, इलाके में हड़कंप-पुलिस तैनात

Published : Apr 04, 2022, 07:38 PM ISTUpdated : Apr 04, 2022, 07:43 PM IST
पंजाब के गुरदासपुर में अंधाधुंध फायरिंग: 4 लोगों को गोलियों से भूनकर मार डाला, इलाके में हड़कंप-पुलिस तैनात

सार

पंजाब के गुरदासपुर से हड़कंप मचा देने वाली खबर सामने आई है। जहां जमीन विवाद को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए और देखते ही देखते  ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

गुरदासपुर. पंजाब के गुरदासपुर से एक दिल दहला देने वाली क्राइम की  खबर सामने आई है। जहां दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें 4 लोगों की मौत भी हो गई, वहीं एक  व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आमने सामने हो गए थे। कहासुनी के बाद देखते ही देखते बात मारपीट और गोलियों तक जा पहुंची। इसी दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। 

देखते ही देखते चलीं अंधाधुंध गोलियां
दरअसल, यह मामला गुरदासपुर जिले के फुलड़ा गांव का है। जहां सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस सरपंच लवली देवी पति सुखराज सिंह और अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर के दसूहा का रहने वाला निर्मल सिंह अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और सुखराज सिंह को खेत में काम करने से मना करने लगा। देखते ही देखते पहले झगड़ा हुआ और फिर निर्मल सिंह के आदमियों ने  उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी।   

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश का शॉकिंग मामला कईयों को सबक: बेटे ने खुद के लिए चुनी दर्दनाक मौत, परिजन बोले-आप संभल जाओ नहीं तो

गोलीबारी में मरने वालों के नाम 
1. सरपंच के पति सुखराज सिंह
3. पड़ोसी निशान सिंह
3. जैमल सिंह
4. अमरिंदर सिंह के रुप में हुई

पूरे इलाके में हड़कंप, पुलिस बल तैनात
वहीं घटना की जानकारी लगते ही फौरन  जिले की पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। डीएसपी कुलविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों व मृतकों के परिजनों के बयान ले रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घायल युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर उस पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें-गुजरात में पुलिसवाले ने 13 साल के बच्चे पर बरपाया कहर, लात-घूसे और चांटे दनादन मारे, लेकिन अब आ गई मुसीबत
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab State Lottery Result 19 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, 19 नवंबर को जानें 21 लाख का विजेता कौन?
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!