शुरू हुआ हुनर हाट मेले का आगाज, बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई सिंगर जमाएंगे रंग

चंडीगढ़ में हुनर हाट शुरू हो चुका है। 3 अप्रैल 2022 तक चलने वाले इस हुनर हाट में 31 राज्य के 720 से अधिक हुनरबाजों ने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2022 10:27 AM IST

चंडीगढ़: सेक्टर 17 में आज 'हुनर हाट' लग रहा है। इसमें कई तरह के कलात्मक सामान को खरीदा जा सकता है। देश भर के कई हिस्सों से कलाकार यहां पहुंचे हुए हैं। इनमें पाक कला, हस्त, शिल्प, बुनकर समेत कई कलाओं से जुड़ा सामान शामिल है। वहीं कलाकार सामान की प्रदर्शनी भी लगाए हुए हैं। 'वॉकल फॉर लोकल' थीम के साथ इस हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। आज शहर के प्रशासक बीएल पुरोहित और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस हुनर हाट का उद्घाटन करेंगें। यह हुनर हाट आज से 3 अप्रैल तक चलेगी।

यह भी पढ़ें-भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान का एक्शन: 4 लाख रिश्वत ले रही लेडी क्लर्क गिरफ्तार, CM ने किया ट्वीट 

Latest Videos

क्या खास है हुनर हाट में

इस हुनर हाट में गुजराज, बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर, तमिलनाडू, महाराष्ट्र और राजस्थान आदि कई राज्यों से कारीगर, दस्तकार और बुनकर आदि आए हुए हैं। परेड ग्राउंड में लगाए गए कुल 360 स्टॉल में से 300 में विभिन्न कलाओं के रंग पेश किए गए हैं। बाकी के स्टॉल में पारंपरिक व्यंजनों को रखा गया है। यहां आने वाले टूारिस्ट राज्यों के इन स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी उठा सकते हैं। 

बॉलीवुड और पंजाबी गायक भी जमाएगें रंग

26 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस हुनर हाट में जाने-माने गायक अपनी प्रस्तुति भी देगें। 26 मार्च को गायक भूमि त्रिवेदी, भूपिंदर सिंह भुप्पी और अंकिता पाठक की प्रस्तुति है। 27 मार्च को गायक जसबीर सिंह जस्सी, अंकिता पाठक और हास्य कलाकार उपासना सिंह की पेशकश है। 28 मार्च को यहां गायक अल्ताफ राजा समेत कविता पौडवाल और अनिल भट्ठ अपनी पेशकश देगें। 29 मार्च को गायक पंकज उदास, शैलेंद्र सिंह, अंकिता पाठक और अनिल भट्‌ट मंच पर होंगे। इसके बाद 30 मार्च को नूरां सिस्टर्स, भूमिका मलिक और अनिल भट्‌ट की प्रस्तुति होगी। 

यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने निकाली दिल्ली की GDP की हवा, twitter पर लोग बोले-'ये कांग्रेस की गद्दी ले रहा, कुछ करना पड़ेगा'

इनके अलावा 31 मार्च को गायक प्रिया मलिक आएंगी। 1 अप्रैल को गायक सुरेश वाडेकर और प्रिया मलिक मंच पर होंगे। 2 अप्रैल को अमित कुमार, सायरा खान, विवेक मिश्रा और अर्चना डांस ट्रूप के के कलाकारों की प्रस्तुति है। इनके बाद 3 अप्रैल को गायक सुदेश भोसले, सिद्धांत भोसले और कलाकार सायरा खान पेशकश देगें।

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर