सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज : गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, दोपहर 12 बजे आखिरी विदाई, फैंस का जमावड़ा

रविवार शाम मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। जवाहरके में उन पर हमला किया गया था। सोमवार दिनभर सियासी बयानबाजी और गांव में गम का माहौल रहा। फैंस भी काफी मायूस दिखे। पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिए।

मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे होगा। सोमवार को मूसेवाला की बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। पांच डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के मुताबिक मूसेवाला के सिर, पैर, छाती और पेट में गोलियां लगी थी। शरीर में गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनके बाएं फेफड़े और लीवर में गोली लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि यहां गोली लगने से काफी खून बहा और उनकी मौत हो गई। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंतिम संस्कार की जानकारी दी गई है।

गांव में फैंस का जमावड़ा
अपने चहेते सिंगर के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में फैंस शामिल होने वहां पहुंच गए हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। बठिंडा IG पीके यादव और SSP जे. एलेनचेजियन मानसा SSP गौरव तूरा के साथ मानसा में ही डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए ही सिद्धू मूसेवाला का शव रात भर मॉर्चुरी में ही रखा गया था। आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Latest Videos

ताबड़तोड़ एक्शन
इधर, इस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यायिक आयोग का गठन किया है। उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को पंजाब पुलिस और STF ने 6 संदिग्धों को पकड़ा है। 
हिरासत में लिए गए 6 लोगों में से एक पर संदेह है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। उसके बारे में पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि वह मूसेवाला की हत्या में शामिल था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एक टीम ने तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई, काला जत्थेदी और काला राणा से पूछताछ की है। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। 

इसे भी पढ़ें
मूसेवाला के पिता ने बताई मर्डर की कहानी : बोले- पीछे-पीछे भागा, पास भी पहुंच गया लेकिन बेटे को बचा नहीं सका

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद 'मेहनत के महल' में सन्नाटा, रह-रहकर सिसकियां ही सुनाई दे रहीं

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Delhi Budget के दौरान रेखा गुप्ता की इस बात पर मुस्कुराने लगीं आतिशि, क्या है टैलेंट हंट स्कीम?
अभिनेता Sonu Sood की पत्नी Sonali Sood का भयंकर एक्सीडेंट, गायब हो गया कार का फ्रंट
रेखा गुप्ता के 1 लाख करोड़ के बजट का सिर्फ 1 लाइन में पोस्टमॉर्टम, Atishi ने क्या कुछ कहा-सुनिए
Delhi: 'Gambling और Betting Apps पर तत्काल बैन करो', याचिकाकर्ता K A Paul ने SC में लगाई PIL
DC vs LSG Highlights : 10 सबसे खास मूवमेंट, जब खुद को रोक नहीं पाए फैंस