सिंगर के गृह जिला मानसा  में चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती है। मूसेवाला गांव को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घर के चारों तरफ कड़ा पहरा है। हर चौक, हर सड़क पर कड़ा सुरक्षा घेरा है। प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

मनासा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या से उनके फैंस उदास हैं। पंजाब से लेकर दिल्ली तक हलचल मची है। सियासत की जुबान तेज है। कहीं जांच की शोर सुनाई दे रही है तो कहीं सरकार के खिलाफ आवाज लेकिन 'मेहनत के महल' में सन्नाटा है। चहारदीवारी के बाहर पुलिस के जवान दिखाई दे रहे हैं। थोड़ी दूर पर कुछ गाड़ियां और अंदर से रह-रहकर रोने की आवाज आ रही है। हम बात कर रहे हैं मूसेवाला के घर की। जिसे वो मेहनत का महल कहते थे। जहां कभी खुशियां ही खुशियां दिखाई देती थी, आज वहां मातम है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज की शांति शोर से भी ज्यादा चुभने वाली
यह तस्वीर मूसेवाला के घर की है। जिसे उन्होंने बड़ी मेहनत से बनाया था। यह बेहद आलीशान है। सिंगर का लगाव इससे काफी था। यह वही जगह हैं जहां कल तक फैंस का जमावड़ा हुआ करता था। अपने चहेते स्टार को देखने, उनसे मिलने की खुशी हुआ करती थी लेकिन आज यहां सिर्फ पुलिस और उनकी गाड़ियां ही दिखाई दे रही हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के जाने से परिवार के सदस्यों का कलेटा बैठा हुआ है और आंखे गमगीन।

रिश्तेदारों का आना-जाना है लेकिन पहले जैसा नहीं
सिद्धू मूसेवाला की मौत की खबर जिसने भी सुनी उसके सामने एक चुप्पी सी छा गई। नाते-रिश्तेदार, करीबी और नेता सिंगर के घर पहुंच रहे हैं लेकिन कुछ भी पहले जैसा नहीं है। आज खुशियां इस आलीशान बंगले से रूठ गई है। रविवार रात पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा परिजन से मिलने पहुंचे थे। परिजन जिसे भी देख रहे, बिलख पड़ रहे हैं। दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

'मेहनत के महल' से एक अलग ही लगाव
सिद्धू का जन्म मूसा गांव में हुआ था। अपने गांव के नाम पर ही उन्होंने अपना सर नेम रखा था। यहां उन्होंने काफी मेहनत से यह घर बनवाया था। आए दिन मूसेवाला सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें पोस्ट किया करते थे। रविवार को जब उनके मौत की खबर घर पहुंची तो मां गिर गईं। आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। जिस घर के बाहर हमेशा चहल-पहल रहती थी, वहां कभी न टूटने वाला सन्नाटा फैल गया है।

इसे भी पढ़ें
ये है वो खतरनाक गैंगस्टर जो सलमान खान को भी दे चुका है जान से मारने की धमकी, अब मूसेवाला की हत्या के आरोप

कौन है लॉरेंस बिश्नोई जिस पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप: हाई सिक्योरिटी जेल में है बंद,जानिए पूरी कुंडली