Bhagwant Mann Wedding: मिलिए भगवंत मान की पहली पत्नी से, दोनों बच्चों के साथ अब रहती हैं यहां

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के लीडर भगवंत मान गुरुवार 7 जुलाई को दूसरी शादी कर रहे हैं। उनकी शादी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से हो रही हैं। बता दें कि मान की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। 2015 में उनका तलाक हो गया था। 

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान 48 साल की उम्र में गुरुवार 7 जुलाई को दूसरी शादी कर रहे हैं। उनकी होने वाली दुल्हन हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर हैं। बता दें कि गुरप्रीत कौर उम्र में भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से चंडीगढ़ के CM हाउस में होगी। शादी की रस्में 11 बजे से शुरू होंगी। शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप नेता राघव चड्ढा भी मौजूद रहेंगे।

पहली पत्नी से 7 साल पहले हुआ तलाक : 
भगवंत मान की पहली पत्नी (Bhagwant Mann Ex Wife) इंद्रप्रीत कौर थीं। हालांकि, राजनीति में आने के बाद भगवंत मान इंदरप्रीत को वक्त नहीं दे पा रहे थे, जिसके चलते 2015 में उनका तलाक हो गया। पहली पत्नी से भगवंत मान के 2 बच्चे बेटी सीरत (21) और बेटा दिलशान (17) हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। 

Latest Videos

बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं इंदरप्रीत कौर : 
बता दें कि भगवंत मान की पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर लुधियाना के बारेवाल गांव की रहने वाली हैं। तलाक से पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने पति के लिए वोट भी मांगे थे। कहा जाता है कि दोनों की शादी 2009 में हुई थी। तलाक के बाद भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि परिवार और पंजाब में से उन्होंने पंजाब को चुना है। बता दें कि इंदरप्रीत कौर अब अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। 

इस वजह से हुआ था पहली पत्नी से तलाक : 
भगवंत मान के उनकी पहली पत्नी से तलाक की वजह कहीं न कहीं पॉलिटिक्स थी। 2014 में मान ने संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस दौरान वो दिन-रात बस चुनाव में ही बिजी रहने लगे थे, जिसके चलते पत्नी और बच्चों को समय नहीं दे पाते थे। इसकी वजह से दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। आखिरकार उनकी पत्नी ने तलाक देने का फैसला कर लिया। 

जानें कौन है भगवंत मान की दूसरी पत्नी : 
भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS किया है। वो अब अंबाला के पास राजपुरा में रहती हैं। भगवंत मान की बहन और गुरप्रीत कौर की काफी पहले से जान-पहचान थी। यही वजह है कि भगवंत मान भी उन्हें 2019 से जानने लगे थे। 

ये भी देखें : 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बनने जा रहे दूसरी बार दूल्हा, 7 जुलाई को ये डॉक्टर बनेगी उनकी दुल्हनिया

ये हैं पंजाब के मुख्यमंत्री की दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर, जो 16 साल बड़े भगवंत मान से आज रचाएंगी शादी


 

Share this article
click me!

Latest Videos

'ए वतन-वतन मेरे आबाद रहे तू' PM Modi की सऊदी यात्रा पर कलाकार ने गाया गीत #Shorts
'कातिलों बाज आओ' Pahalgam Terrorist Attack के खिलाफ सड़कों पर उतरे Jammu Kashmir के लोग