18 साल की महिला खिलाड़ी को आरोपियों ने स्टेडियम की छत से फेंका, तीन युवक कर रहे थे रेप की कोशिश

Published : Aug 19, 2022, 09:25 AM IST
18 साल की महिला खिलाड़ी को आरोपियों ने स्टेडियम की छत से फेंका, तीन युवक कर रहे थे रेप की कोशिश

सार

महिला प्लेयर के शरीर के कई फ्रैक्चर हैं। उसका इलाज लुधियाना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। । जहां उसकी हालात स्थिर बनी हुई है। हादसे के बाद महिला खिलाड़ी बोलने की स्थिति में नहीं है। आरोपी फरार हैं। 

मोगा. पंजाब के मोगा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रेप का विरोध करने पर बॉस्केटबाल प्लेयर को आरोपियों ने छत से नीचे फेंक दिया है। प्लेयर की उम्र 18 साल है। पुलिस के अनुसार, मामला गुरुवार का है। फिलहाल खिलाड़ी को इलाज के लिए असपताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालात स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को गंभीर रूप से चोट आई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं है। 

पिता ने दर्ज कराया मामला
महिला प्लेयर के शरीर के कई फ्रैक्चर हैं। उसका इलाज लुधियाना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। पइस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश की जा रहा है। मामले में तीन आरोपी हैं। तीनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को पीड़ित खिलाड़ी के पिता ने दी है। 

क्या है मामला 
पीड़ित महिला प्लेयर के पिता के अनुसार, उनकी बेटी प्रैक्टिस करने के लिए स्टेडियम गई थी। यहां मुख्य आरोपी और उसके दो दोस्तों ने प्लेयर के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और उसका रेप करने की कोशिश की। जब प्लेयर ने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके दोस्तों ने खिलाड़ी को स्टेडियम की 25 फीट ऊंची छत से धक्का दे दिया। जिस कारण उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

खुद को बचाने की कोशिश करती रही प्लेयर
महिला खिलाड़ी आरोपियों को खुद के बचाने की कोशिश करती रही। लेकिन आरोपी उसके मना करने और विरोध के बाद भी नहीं मानें। जब प्लेयर ने वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे छत से धक्का दे दिया।

इसे भी पढ़ें-  बचपन का प्यार.. भुला नहीं पाए, 24 साल बाद डेटिंग ऐप पर मिले, 3 साल डेट किया, अब सगाई हुई और अगले साल शादी

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab State Lottery Result 19 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, 19 नवंबर को जानें 21 लाख का विजेता कौन?
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!