थाने खाली पड़े रहें और पुलिस नेताओं की सुरक्षा में लगी रहे, पंजाब में अब ऐसा नहीं होगा : भगवंत मान

सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले भगवंत मान ने पंजाब के 122 पूर्व सांसदों, विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है, न कि नेताओं की। पुलिस अब सिर्फ अपना काम करेगी। पंजाब चुनावों के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab AAP CM candidate Bhagwant Mann) ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की थी।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2022 3:35 AM IST / Updated: Mar 13 2022, 09:08 AM IST

अमृतसर। पहले राजनेताओं के घरों के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता था और पुलिस थाने खाली पड़े रहते थे। लेकिन अब पंजाब में ऐसा नहीं होगा। हमारे लिए पंजाब के तीन करोड़ से ज्यादा लोगों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।  
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भगवंत मान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि थाने खाली पड़े हैं। हम पुलिस बल से ही पुलिस का काम लेंगे। मुझे लगता है कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा कुछ लोगों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इधर, मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कटआउटों से आज अमृतसर पटा पड़ा है। यहां आज आम आदमी पार्टी (AAP) विजयी जुलूस निकालने जा रही है।  

122 नेताओं की सुरक्षा हटाई 
पंजाब चुनावों के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab AAP CM candidate Bhagwant Mann) ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। इसके बाद मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को 12:30 बजे नवाशहर जिले में अमर शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। मंत्रिमंडल गठन के सवाल पर मान ने कहा-मंत्रिमंडल अच्छा होगा। ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। उधर, सीएम बनने से पहले ही मान ने पंजाब के 122 पूर्व सांसदों, विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश भी जारी किए। 

यह भी पढ़ें सीएम बनते ही भगवंत मान ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज तक पंजाब की राजनीति में जो कोई नहीं कर पाया, वो कमाल कर दिया

सबसे बड़ी पार्टी बनी है आप 

हाल ही में हुए पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी 92 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 117 सीटों वाली इस विधानसभा में भाजपा तो पहले भी ज्यादा नहीं थी, अब आप ने कांग्रेस को भी साफ कर दिया है।

आज अमृतसर में विजय जुलूस
जाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में जश्न का माहौल है। आज अमृतसर (Amritsar) में मान विजय जुलूस निकालने जा रहे हैं। इसमें जनता का अभिवादन और कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने खुद खुद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शामिल होंगे। उनके साथ राज्य के होने वाले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann)भी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने इस जुलूस को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं।

यह भी पढ़ें पंजाब में दिग्गजों को हराने वाली महिला विधायकों से मिलिए, कोई ट्यूशन पढ़ाती तो कोई फैक्ट्री में करती काम

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Pauri Garhwal Accident News: Uttarakhand में 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा, खाई में गिरी टैक्सी
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV दिखाकर Atishi ने खोला हर एक राज
Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर 'मटका फोड़' प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल
45 KM लंबे धागे से PM मोदी का अनोखा स्ट्रिंग पोर्ट्रेट, देवाशीष ने किया कमाल... बनाया World Record
Weather Update: कब होगी बारिश? सातवें दिन भी गर्मी से पारा रहा हाई, IMD ने किया अलर्ट|Monsoon