Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2022 3:51 AM IST / Updated: Mar 13 2022, 03:53 PM IST

AAP का विजय जुलूस : जनता का अभिवादन करते आगे बढ़ा केजरीवाल का काफिला, भगवंत मान ने कहा- थैंक्यू पंजाब

सार

अमृतसर : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जोश हाई है। पार्टी में जश्न का माहौल है। अमृतसर में पार्टी का रोड शो चल रहा है। इस विजय जुलूस में जनता का अभिवादन और कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने खुद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पहुंचे हैं। उनके साथ राज्य के होने वाले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann)भी मौजूद हैं। केजरीवाल सुबह 11 बजे दिल्ली से अमृतसर पहुंचे इसके बाद वे भगवंत मान के साथ स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) पहुंचे और मत्था टेका। केजरीवाल जलियांवाला बाग और दुर्गयाना मंदिर में पूजा-पाठ किया। इसके बाद वाल्मीकि मंदिर के दर्शन किया। इसके बाद रोड शो निकला। कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। केजरीवाल और भगवंत मान ट्रक पर सवार होकर निकले और जनता का अभिवादन किया।

 

03:27 PM (IST) Mar 13

माल रोड स्कूल से आगे निकला काफिला

अमृतसर के इनकम टैक्स चौक से होकर अब उनकी गाड़ी माल रोड स्कूल के पास पहुंच गई है। रोड शो में भगवंत मान और केजरीवाल हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। रोड शो में भी विधायक अलग अलग गाड़यों में बैठे हुए हैं। करीब 15 हजार से अधिक लोग रोड शो के दौरान केजरीवाल और मान की गाड़ी को घेरे हुए साथ चल रहे हैं।
 

02:46 PM (IST) Mar 13

आप का रोड-शो जारी

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ही नेता ट्रक पर सवार हैं और उनके पीछे कार्यकर्ताओं की लंबी-लंबी कतार है। उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भी चल रहे हैं। पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी इस रोड शो में पहुंचे हुए हैं।

02:27 PM (IST) Mar 13

आप का विजय जुलूस

अमृतसर के कचहरी चौक से आम आदमी पार्टी का विजय जुलूस शुरू हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता का अभिवादन कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

01:56 PM (IST) Mar 13

कचहरी चौक पहुंचे केजरीवाल

रामतीर्थ से केजरीवाल और भगवंत मान कचहरी चौक के लिए निकले हैं। यहीं से AAP का विजय जुलूस शुरू होगा। दुर्ग्याणा मंदिर में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गले लगाया। इससे पहले दोनों ने स्वर्ण मंदिर में शीश झुकाया। दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने जलियांवाला बाग में श्रद्धांजलि अर्पित की।

01:18 PM (IST) Mar 13

दुर्गियाना मंदिर पहुंचे केजरीवाल-मान

रोड शो से पहले और जलियांवाला बाग स्मारक के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दुर्गियाना मंदिर पहुंच चुके हैं। यहां दोनों नेता पूजा पाठ कर रहे हैं। दोनों करीब 20 मिनट तक यहां रुक सकते हैं। इसके बाद रोड शो में शामिल होंगे।

12:53 PM (IST) Mar 13

जलियांवाला बाग पहुंचे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान जलियांवाला बाग स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की। थोड़ी देर बाद आम आदमी पार्टी का रोड शो शुरू होगा।

12:05 PM (IST) Mar 13

गोल्डन टेंपल पहुंचे केजरीवाल-मान

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गोल्डन टेंपल पहुंच गए हैं। दोनों यहां मत्था टेकेंगे। उनके साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी  के नेता मौजूद हैं। इसके बाद सभी नेता दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ धाम जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद आप का रोड शो शुरू होगा।

12:05 PM (IST) Mar 13

गोल्डन टेंपल पहुंचे केजरीवाल-मान

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गोल्डन टेंपल पहुंच गए हैं। दोनों यहां मत्था टेकेंगे। उनके साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी  के नेता मौजूद हैं। इसके बाद सभी नेता दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ धाम जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद आप का रोड शो शुरू होगा।

11:42 AM (IST) Mar 13

अमृतसर पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंच गए हैं। पंजाब के भावी सीएम भगवंत मान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की अगवानी की। आप के पंजाब चुनाव में भारी जीत के बाद मान केजरीवाल के साथ शहर में रोड शो करेंगे।

 

11:05 AM (IST) Mar 13

थोड़ी देर में पहुंचेंगे केजरीवाल

थोड़ी देर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट पर भगवंत मान उनको रिसीव करेंगे। इसके बाद सभी नेता स्वर्ण मंदिर के लिए रवाना होंगे। जहां मत्था टेकने के बाद वे दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ धाम जाएंगे फिर रोड शो शुरू होगा।

10:09 AM (IST) Mar 13

फूल फेंकने की मनाही

दुर्ग्याणा मंदिर व श्री रामतीर्थ धाम जाने का भी कार्यक्रम है। आम आदमी पार्टी ने समर्थकों को रोड शो से दूर रहने की हिदायत दी है। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है। फूल फेंकने की भी मनाही है। मान और केजरी का काफिला दुर्ग्याणा मंदिर जाएगा। भगवंत मान का स्वागत कार्यक्रम होना है। करीब 20 मिनट तक मंदिर में रुकने के बाद सभी रामतीर्थ मंदिर की ओर रवाना होंगे।
 

09:43 AM (IST) Mar 13

केजरीवाल की अगवानी करेंगे मान

भगवंत मान सुबह 11.20 बजे श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां केजरीवाल और सिसोदिया की अगवानी करेंगे। इस मौके पर खास लोग ही नजर आए हैं। इनके अलावा किसी को भी करीब जाने की इजाजत नहीं दी गई है। यहां से सभी स्वर्ण मंदिर रवाना होंगे। सुरक्षा के इंतजाम खास हैं। रोड शो की शुरुआत कचहरी चौक से ही होगी जो 4S चौक पर खत्म होगा।

09:30 AM (IST) Mar 13

श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हुए भगवंत मान

भगवंत मान संगरूर से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हो गए हैं। सुबह 11 बजे अरविंद केजरीवाल के साथ वे दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे। उसके बाद जिला जलियांवाला बाग दुर्गियाना मंदिर और एक रोड शो में शामिल होंगे। भगवंत मान ने कहा मैं मुख्यमंत्री बनकर नहीं सिर्फ आम इंसान बनकर दरबार साहिब जा रहा हूं। जो हमने पंजाब के लोगों के साथ वादे किए थे, उनको एक-एक कर पूरा करेंगे। पंजाब को एक बार फिर से पंजाब बनाना है।

09:24 AM (IST) Mar 13

स्वागत को अमृतसर तैयार

पंजाब आज भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के स्वागत को तैयार है। विजय जुलूस से पहले केजरीवाल और मान के कटआउट और पोस्टर से अमृतसर की सड़कें और गलियां पट गई हैं। केजरीवाल सुबह 11 बजे दिल्ली से अमृतसर पहुंचेंगे और सबसे पहले गोल्डन टेंपल जाएंगे।


More Trending News