आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। आप की सातवीं सूची में पांच नाम हैं। इसमें कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया का नाम भी शामिल है।
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। आप की सातवीं सूची में पांच नाम हैं। इसमें कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया का नाम भी शामिल है। लाली ने हाल ही में पनग्रेन चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर आप का दामन थामा था।
ये प्रत्याशी भी उतारे आम आदमी पार्टी ने डिप्टी सीएम ओपी सोनी और शिक्षा मंत्री परगट सिंह के विधानसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए। अमृतसर सेंट्रल से डॉ. अजय गुप्ता को टिकट दिया गया है। यहां से अभी ओपी सोनी कांग्रेस विधायक हैं। जालंधर कैंट से सुरिंदर सिंह सोढ़ी को टिकट दिया गया है। यहां से अभी परगट सिंह कांग्रेस विधायक हैं। इसी तरह तरनतारन से डॉ. कश्मीर सिंह सोहल को टिकट दिया गया है। रिटायर्ड एसएमओ डॉ. सोहल आप के फाउंडर सदस्य रहे हैं। उनकी गुरदेव सिंह के साथ टिकट की टक्कर थी। पार्टी ने उन्हें क्षेत्र का इंचार्ज बनाया था।
आप ने अब तक 101 उम्मीदवारों की सूची जारी की आम आदमी पार्टी ने अब पंजाब चुनाव के लिए सबसे ज्यादा 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चर्चा है कि आप किसानों को उनकी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने के लिए कह रही है। इधर, पंजाब में अभी तक आप ने सीएम चेहरे की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सबकी नजर भगवंत मान पर हैं। फिलहाल, भगवंत मान सांसद हैं।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।