आज से पंजाब विधानसभा का सत्र : नए मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला दिन, विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। यह सिर्फ तीन दिन ही चलेगी। 22 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 18 मार्च को होली और 19-20 मार्च को साप्ताहिक छुट्टी है। विधानसभा सत्र के चलते राज्य के सभी बड़े अफसरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 17, 2022 2:59 AM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के कार्यकाल का आज पहला दिन है। आज से राज्य के 16वीं विधानसभा की कार्यवाही भी शुरू होने जा रही है। सदन के पहले दिन 117 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रोटेम स्पीकर डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाएंगे। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। यह सिर्फ तीन दिन ही चलेगी। 22 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 18 मार्च को होली (Holi 2022) और 19-20 मार्च को साप्ताहिक छुट्टी है। विधानसभा सत्र के चलते राज्य के सभी बड़े अफसरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। सभी को विधानसभा के कामकाज में शामिल होने को कहा गया है। किसी इमरजेंसी में वैकल्पिक व्यवस्था की भी बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें-क्या है खट्कड़ कलां की कहानी जहां शपथ ग्रहण करने जा रहे भगवंत मान, कैसे पड़ा गांव का नाम,जानिए पूरी हिस्ट्री

पंजाब को मिल सकती है पहली महिला स्पीकर

कहा जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा की अध्यक्ष कोई महिला होगी। ऐसा हुआ तो विधानसभा को पहली महिला स्पीकर मिल जाएगी। इस रेस में जगराओं से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक सर्वजीत कौर माणुके का नाम सबसे आगे है। सर्वजीत जगराओं से दूसरी बार जीतकर सदन पहुंची हैं। तलवंडी साबो से दूसरी बार विधायक बनी प्रो. बलजिंदर कौर का नाम भी इसके लिए लिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-पंजाब के नए सीएम भगवंत ने पहनी पीली पगड़ी, जानिए क्यों उन्होंने इस रंग को चुना..खुद बताया इसका राज

विधायकों को नसीहत

बता दें कि बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद ही भगवंत मान ने नसीहत देते हुए कहा था कि वक्त बहुत बड़ी चीज है, अहंकार नहीं करना है। अहंकार बुरी चीज है। जनता चाहे तो किसी को अर्श पर भी पहुंचा सकती है और किसी को फर्श पर भी पहुंचा सकती है। भगत सिंह को ये चिंता नहीं थी कि देश कैसे आजाद होगा, उन्हें ये चिंता थी कि आजादी के बाद देश कैसा होगा। इसलिए अब सिर्फ पंजाब के विकास की बात होगी। भगवंत मान ने विधायकों से कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के साथ लड़ाई नहीं करनी है। लोगों को ये लगना चाहिए कि पंजाब में बहुत दिनों बाद कोई ऐसी सरकार आई है जो काम कर रही है। आपने हमें अपने दिलों में जगह दी है। हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे। पंजाब को आगे ले जाने का काम हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 

इसे भी पढ़ें-पंजाब के 'जुग्नू' की कहानी : कभी कॉमेडी शो में देखा था मंत्री बनने का सपना, आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

इसे भी पढ़ें-पिता भगवंत मान की शपथ के लिए अमेरिका से आए बेटा और बेटी, तो पत्नी ने कही दिल छू लेने वाली बात..देखिए तस्वीरें

Read more Articles on
Share this article
click me!