पंजाब में मान सरकार ने पेश किया 1.55 लाख करोड़ का बजट, जनता पर नहीं लगा कोई नया टैक्स, हेल्थ-शिक्षा पर फोकस

Published : Jun 27, 2022, 07:50 AM ISTUpdated : Jun 27, 2022, 01:42 PM IST
पंजाब में मान सरकार ने पेश किया 1.55 लाख करोड़ का बजट, जनता पर नहीं लगा कोई नया टैक्स, हेल्थ-शिक्षा पर फोकस

सार

पंजाब की भगवंत मान सरकार का पहला बजट वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा के द्वारा पेश किया गया। बजट को तैयार करने के लिए पंजाब की सरकार ने आम जनता से कई तरह के सुझाव मांगे थे। इन सुझावों के बाद ही बजट तैयार किया गया। 

चंडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद आज (सोमवार, 27 जून) भगवंत मान सरकार ( bhagwant mann government) ने अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट भाषण में कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा फ्री बिजली का किया गया वादा 1 जुलाई से पूरा किया जाएगा। भगवंत मान की सरकार ने अपने पहले ही बजट पर एजुकेशन, हेल्थ और एग्रीकल्चर पर फोकस किया। बता दें कि पंजाब सरकार के विधानसभा का बजट सेशन 24 जून से शुरू हुआ है। ये सत्र 30 जून तक चलेगा।

Punjab Budget 2022 Update

  • पंजाब सड़क, पुल और भवनों के निर्माण के निर्माण और रखरखाव के लिए 2102 करोड़ रुपए का बजट।
  • अमृतसर और जालंधर में सरफेस वाटर की सप्लाई की जाएगी।
  • वित्त मंत्री ने कहा- मोहाली में 17.5 एकड़ में नई जेल बनाई जाएगी।
  • पंजाब पुलिस के लिए इंटरनेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी 
  • गरीब लोगों के लिए आटे की होम डिलीवरी शुरू करेंगे।
  • खेती के लिए 11560 करोड़ का  बजट।
  • स्वास्थ्य के लिए 4731 करोड़ रुपये का बजट है।
  • पंजाबी यूनिवर्सिटी को वित्तीय संकट से उभारने के लिए 200 करोड़ का बजट।
  • वित्त मंत्री ने कहा- ये बजट आम लोगों की राय से तैयार किया गया है। पंजाब में पहली बार ऐसा हुआ है। बजट के लिए 20384 लोगों ने अपनी राय दी है। 
  • वित्तमंत्री ने कहा कि पेपरलेस बजट से 21 लाख रुपये की बचत होगी। 
  • वन विधायक वन पेंशन से हर साल 19 करोड़ रुपए बचेंगे। 
  • एक जुलाई से पूरा होगा मुफ्त बिजली का वादा। 
  • भगवंत मान के पहले बजट की कार्यवाही देखने के लिए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया विधानसभा पहुंचे हैं। 
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है। 
  • विधानसभा में प्रशिनकाल समाप्त हो गया है। थोड़ी देर में सदन के पटल पर बजट रखेंगे वित्त मंत्री
  • विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू हो गया है। इसके बाद बजट पेश किया जाएगा।
  • बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा विधानसभा पहुंच गए हैं।
  • भगवंत मान सरकार का पहला बजट पेपरलेस होगा।

 

दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर पंजाब में भी मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके लिए अलग से बजट रखा गया है। 15 अगस्त से राज्य में 75 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की शुरुआत होगी।

खेलों पर भी फोकस
पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने पहले बजट में खेलों को लेकर भी बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को मिलने वाली बिजली सब्सिटी जारी रहेगी।  वित्त मंत्री ने बताया कि लिए 6947 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। वहीं, किसानों को  धान की सीधी बुबाई के लिए उत्साहित करने के लिए 450 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

पेपरलेस था मान सरकार का बजट
भगवंत सरकार का पहला बजट डिजीटल रूप में पेश किया गया। यानी कि सरकार के द्वारा पेपरलेस बजट बनाया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि पेपरलेस बजट पेश करने से सरकार के करीब 21 लाख रुपए की बचत होगी। उन्होंने कहा कि बजट लोग एप पर जाकर देख सकेंगे। 

37,120 करोड़ का था अंतरिम बजट
2022 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत मिली थी। राज्य में पहली बार आप की सरकार बनने के बाद सरकार को चलाने के लिए अंतरिम बजट पेश किया गया था। यह बजट करीब 37,120 करोड़ रुपए का था। इसमें शिक्षा, कृषि और राज्य की कानून व्यवस्था को संभालने पर फोकस किया गया था। 

इसे भी पढ़ें- एक IPS ने गिरा दिया पंजाब के सीएम भगवंत मान का किला, 77 साल की उम्र में संगरूर से जीता उपचुनाव 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी