हेल्थ के लिए 4731 करोड़ का बजट, एजुकेशन के लिए हुए बड़ी घोषणाएं, जानें भगवंत मान के पहले बजट में क्या मिला

Published : Jun 27, 2022, 08:44 AM ISTUpdated : Jun 27, 2022, 12:48 PM IST
हेल्थ के लिए 4731 करोड़ का बजट, एजुकेशन के लिए हुए बड़ी घोषणाएं, जानें भगवंत मान के पहले बजट में क्या मिला

सार

हर वर्ग को सरकार से कुछ ना कुछ उम्मीदें थी। पंजाब के किसानों को सबसे ज्यादा उम्मीदें एग्रीकल्चर फील्ड को लेकर थी। व्यापार के फील्ड में सरकार से सबसे बड़ी उम्मीद की जा रही थी कि सरकार के द्वारा नए उद्योग लगाने के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की जा सकती है।

चंडीगढ़. तीन महीने पहले पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा आज (27, जून 2022) अपना पहला बजट पेश किया गया। सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में हर वर्ग को कुछ ना  कुछ देने का वादा किया गया है। पंजाब के किसानों को सबसे ज्यादा उम्मीदें एग्रीकल्चर फील्ड को लेकर थी। सरकार के द्वारा एग्रीकल्चर को लेकर 11560 करोड़ का  बजट रखा गया है। 

 व्यापार के लिए क्या 
औद्योगिक विकास के लिए 3163 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। पिछले बार के मुकाबले में ये 48 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही व्यापारिक कमीशन का गठन किए जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही औद्योगिक बिजली को छूट देने की प्रक्रिया जारी रहेगी। वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा- उद्योगों के विकास के लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी।  

 हेल्थ के लिए क्या
हेल्थ के लिए 4731 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा- इस साल 117 मोहल्ला क्लीनिक ओपन किए जाएंगे। इसके लिए 77 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। 2 साल में पटियाला और फरीदकोट में 2 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू किए जाएंगे।

एजुकेशन
सरकारी मेडिकल कॉलेज अपग्रेड किया जाएगा।
MBBS की सीटें बढ़ाने के विचार होगा।
हायर एजुकेशन के लिए सभी सरकारी कॉलेजों को बुनियादी ढ़ाचा विकसित किया जाएगा। 
9 सरकारी कॉलेजों में नई लाइब्रेरी खोली जाएंगी।  
सरकारी स्कूलों में मॉडर्न क्लासरूम के लिए 500 स्कूलों को चुना गया है।

खेती के लिए क्या
किसानों को मुफ्त बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी। इसके लिए 6947 करोड़ रुपए का बजट।
एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए 2022-23 के लिए 11560 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  पंजाब में भगवंत मान सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री बोले- जुलाई से फ्री बिजली का वादा पूरा होगा

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी