मुख्यमंत्री बनते ही फॉर्म में दिखे भगवंत मान, जानिए विधायकों से क्यों कहा- अहंकार मत करना

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में 10 मार्च 2022 का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आने वाले सालों में पढ़ाया जाएगा कि लोगों ने बिना किसी डर, बिना किसी लालच के वोट कब डाले। इसका सही उत्तर होगा 20 फरवरी और जिसका नतीजा 10 मार्च को आया। आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेगी और जनता के हित में फैसले लेगी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2022 9:41 AM IST

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी (AAP) के भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब (Punjab) के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार का विजन भी बताया। शपथ लेने के बाद पंजाब के नए सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस समारोह में आने वालों को तहे दिल से धन्यवाद। दिल्ली की कैबिनेट यहां बैठी है। सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम आए हैं। यहां पंजाब के विधायक बैठें, जिन्होंने बहुत अच्छी जीत हासिल की। यहां होने की खास वजह है, ये भगवंत सिंह का गांव है। ये गांव मेरे लिए नया नहीं है। मैं यहां कई बार आया हूं। जनता ने जो प्यार दिया है, उसे उतारने के लिए कई जन्म लेने पड़ेंगे।

सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में 10 मार्च 2022 का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आने वाले सालों में पढ़ाया जाएगा कि लोगों ने बिना किसी डर, बिना किसी लालच के वोट कब डाले। इसका सही उत्तर होगा 20 फरवरी और जिसका नतीजा 10 मार्च को आया। आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेगी और जनता के हित में फैसले लेगी। 

Latest Videos

विधायकों को नसीहत
अपने संबोधन में भगवंत मान ने कहा कि हम उनकी भी सरकार हैं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। नए विधायकों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि वक्त बहुत बड़ी चीज है, अहंकार नहीं करना है। हंकार बुरी चीज है। जनता चाहे तो किसी को अर्श पर भी पहुंचा सकती है और किसी को फर्श पर भी पहुंचा सकती है। भगत सिंह को ये चिंता नहीं थी कि देश कैसे आजाद होगा, उन्हें ये चिंता थी कि आजादी के बाद देश कैसा होगा। इसलिए अब सिर्फ पंजाब के विकास की बात होगी।

इसे भी पढ़ें- पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की वो रोचक बातें जो नहीं जानते होंगे आप, जानिए कैसे आगे बढ़ा करियर का ग्राफ

हमारी सरकार काम करेगी - मान

भगवंत मान ने विधायकों से कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के साथ लड़ाई नहीं करनी है। लोगों को ये लगना चाहिए कि पंजाब में बहुत दिनों बाद कोई ऐसी सरकार आई है जो काम कर रही है। आपने हमें अपने दिलों में जगह दी है। हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे। पंजाब को आगे ले जाने का काम हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 

दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में डेवलपमेंट
मान ने कहा कि जो पार्टी आंदोलन से खड़ी हुई उसने पूरी देश की राजनीति में बदलाव लाने का काम किया। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आंदोलन से पार्टी बनाई, पूरे देश की राजनीति को सुधारने का काम किया। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देता हूं। जैसे दिल्ली में लोग स्कूल देखने आते हैं, उसी तरह पंजाब में भी स्कूल देखने लोग आएं ऐसा काम करना होगा। अस्पताल ऐसे बनाएंगे कि बाहर के लोग यहां आकर फोटो खिंचवाएंगे। अगर जनता साथ हो तो किसी को भी कुछ भी बना सकती है। हमारी सरकार आज से ही पंजाब में काम करना शुरू कर देगी।

इसे भी पढ़ें- पंजाब के नए CM का मंच पर आंधे घंटे इंतजार करते रहे राज्यपाल Khatkar Kalan, लेकिन समय पर नहीं पहुंचे भगवंत मान

हर समस्या का समाधान करेंगे - मान

पंजाब के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेगी। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर काम किया जाएगा। हम आपके लिए यहीं रहेंगे। आपके सहयोग से मुसीबत की जड़ खोजेंगे और उसका समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए हर व्यक्ति को साथ देना होगा। इसके बाद अपने संबोधन के अंत में उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए कहा, हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगवाए और पूर्ण विकास का वादा किया।

इसे भी पढ़ें- पंजाब के नए सीएम भगवंत ने पहनी पीली पगड़ी, जानिए क्यों उन्होंने इस रंग को चुना..खुद बताया इसका राज

इसे भी पढ़ें- पिता भगवंत मान की शपथ के लिए अमेरिका से आए बेटा और बेटी, तो पत्नी ने कही दिल छू लेने वाली बात..देखिए तस्वीरें


 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel