PM Modi की सुरक्षा में चूक पर नवजोत सिंह सिद्धू का एक और बयान, कहा - करारा जवाब मिलेगा

सिद्धू ने कहा कि भाजपा को राजनीति करना बंद कर देना चाहिए। यहां आपको करारा जवाब मिलेगा। पंजाब में राष्ट्रपति शासन की बात करने वाले आपके यानी भाजपा के तोते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 7, 2022 10:11 AM IST / Updated: Jan 07 2022, 03:58 PM IST

चंडीगढ़ : पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक पर कांग्रेस (congress) की तरफ से बयानबाजी जारी है। एक बार फिर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीति करना बंद कर देना चाहिए। यहां आपको करारा जवाब मिलेगा। पंजाब में राष्ट्रपति शासन की बात करने वाले आपके यानी भाजपा के तोते हैं।

रैली में लोग नहीं, इसलिए रचा प्लान - सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि पीएम मोदी का कहना कि पंजाब (Punjab) में उनकी जान को खतरा है, वो एक ड्रामा है। मैं ये मानता हूं कि ये बड़ी सफाई से इज्जत को बचाने के लिए एक कोशिश की गई थी। क्योंकि आज तक इतिहास में ऐसा नहीं हुआ होगा कि 70 हजार कुर्सियों में 500 बंदों को हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री संबोधित करे। मैं सवाल करता हूं कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा क्या पंजाब पुलिस तक सीमित है? क्या इसमें IB, रॉ या किसी अन्य एजेंसी शामिल नहीं होती? इसमें हजारों लोग लगे होते हैं।

देश की खातिर आखिरी सांस तक लड़ेंगे
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेसे का हर कार्यकर्ता और पंजाब का नागरिक आखिरी सांस तक अपनी देश की सुरक्षा करेगा। प्रधानमंत्री जी आप भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं, आप हम सबके प्रधानमंत्री हैं। आपकी जान की कीमत इस देश का बच्चा-बच्चा जानता है। आप इस राज्य का, इसकी पंजाबियत का ये कहकर अपमान कर रहे हैं कि यहां आपकी जान को खतरा था। जितने तिरंगे आपने और आपकी पार्टी ने नहीं फहराए होंगे, उतने हमारे राज्य के सपूतों पर लपेटे जाते हैं। आपका पंजाब में यह कहना कि आपकी जान को खतरा है ये स्वांग है, ये ड्रामा है।

इसे भी पढ़ें-PM Modi की सुरक्षा में चूक पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बयान, कहा-सबसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री पर हो एक्शन

इसे भी पढ़ें-PM Modi की सुरक्षा में चूक पर नवजोत सिंह सिद्धू का 'शर्मनाक' बयान, खुद सुन लीजिए क्या-क्या बोल गए गुरु

Read more Articles on
Share this article
click me!