पंजाब में किसकी सरकार:कौन CM की पहली पसंद,सर्वे में सिद्धू-कैप्टन भी पीछे, जानिए पंसदीदा मुख्यमंत्री

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं, जिसमें अभी करीब 6 से 7 महीने का समय है। लेकिन सभी पार्टियों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सी वोटर सर्वे के मुताबिक, पंजाब में 55 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी सबसे आगे निकलते हुए दिख रही है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2021 5:36 AM IST / Updated: Sep 04 2021, 11:34 AM IST

अमृतसर (पंजाब). पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं, जिसमें अभी करीब 6 से 7 महीने का समय है। लेकिन सभी पार्टियों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्या सत्ता धारी पार्टी कांग्रेस अपना पिछला इतिहास दोहरा पाएगी। या बीजेपी से अलग होकर अकाली दल कुछ नया चमत्कार करेगी। या फिर भाजपा और आम आदमी पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हो पाएंगी। इसी सी वोटर ने एबीपी न्यूज ने एक सर्वे किया है, जिसके मुताबिक बताया गया है कि प्रदेश में किसकी सत्ता बनते दिख रही है। साथ ही पंजाब की जनता मुख्यमंत्री के तौर पर किसे पसंद कर रही है। 

कांग्रेस के हाथ से फिसल रही सत्ता
एबीपी सर्वे के मुताबिक, पंजाब में दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सर्वे में बताया गया है कि पंजाब  विधानसभा कि 117 सीटों में से आप को 51 से 57 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस को 38 से 46 और अकाली दल को 16 से 24 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भाजपा को 0-1 सीट मिल सकती है।

Latest Videos

राज्य में सीएम के तौर पर जनता का पसंदीदा नेता
इस सर्वे के अनुसार, प्रदेश की जनता ने सीएम के तौर पर जिन नेताओं को पहली पसंद बताया है, उनमें 22 फीसदी लोग अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चहाते हैं। वहीं 19 फीसदी सुखबीर बादल को पसंद किया गया है। जबकि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को 18 फीसदी लोग  मुख्यमंत्री उम्मीदवार देखना चाहते हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को 15 फीसदी तो भगवंत मान को 16 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

कांग्रेस को 9.7% वोट का घाटा, आप को सबसे ज्यादा वोट
पंजाब में सर्वे के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिल सकते हैं। उसे पिछले साल की तुलना में 11.4% ज्यादा वोट के साथ 35.1% वोट मिल सकते हैं। वहीं भाजपा को 7.3% वोट मिल सकता है। ये साल 2017 की तुलना में 1.9% ज्यादा है। वहीं कांग्रेस को 9.7% वोट का घाटा हो रहा है। उसे 28.8% वोट ही मिल रहे हैं। 

पिछले चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी आप
2017 के विधानसभा चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि राज्य में कई बार सरकार बना चुकी शिरोमणि अकाली दल के खाते में 15 सीटें ही जीत सकी थी। वहीं पंजाब की 117 सीटों में से कांग्रेस ने 77 सीटों पर कब्जा जमाते हुए सरकार बनाई थी। इस तरह आम आदमी पार्टी पहली बार दिल्ली से बाहर किसी राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी।

सिद्धू-कैप्टन का घमासान बन सकता है बढ़ी वजह
दरअसल, पंजाब में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सत्ताधारी पार्टी में घमासान ज्यादा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश कांगेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच की दुरियां कम होने की बजा बढ़ती जा रही हैं। इसका फायदा दूसरी पार्टी को हो सकता है। चाहे फिर वह भारतीय जनता पार्टी हो, आम आदमी पार्टी हो या फिर शिरोमणी अकाली दल हो। जिस तरह से सत्ताधारी कांग्रेस में घमासान चल रहा है, उसको देखकर मीडिया सर्वे ने बताय है कि राज्य में कांग्रेस की सत्ता फिसलती नजर आ रही है।


यह भी पढ़ें-ABP Cvoter Survey: यूपी में BJP को 62 सीटों का नुकसान, 70% लोग मोदी के काम से खुश, जानें 4 अन्य स्टेट का हाल

Asianet News Mood of Voters Survey: यूपी चुनाव में रामलला का मंदिर मुद्दा होगा या नहीं, जानिए..

Asianet News Mood of Voters Survey: LAW&ORDER पर योगी, अखिलेश-माया...जानें जनता किसे मानती है नायक

Asianet News Mood of Voters Survey: गोरक्ष क्षेत्र में भ्रष्टाचार, अवध बोला- महंगाई में फेल हो गई योगी सरकार

Asianet News Mood of Voters Survey: बोले लोग-सबसे अधिक महंगाई डायन ने डाला प्रभाव, कोविड हैंडलिंग उसके बाद

Asianet News Mood of Voters Survey: 48% वोटर्स ने कहा- योगी वन्स मोर, जानिए अखिलेश कहां...

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम