Punjab Election 2022: भाजपा ने पहली सूची में 34 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, देखें किसे-कहां से टिकट मिला

Published : Jan 21, 2022, 05:49 PM ISTUpdated : Jan 21, 2022, 06:29 PM IST
Punjab Election 2022: भाजपा ने पहली सूची में 34 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, देखें किसे-कहां से टिकट मिला

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 34 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 34 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। पंजाब भाजपा के सीनियर नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों पर फाइनल मुहर लगाई गई है। पंजाब में भाजपा को 4028 उम्मीदवारों के आवेदन मिले थे। भाजपा अभी 29 प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी करेगी। इस बार से फिरोजपुर शहर विधानसभा सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को टिकट दिया गया है। जबकि अरविंद खन्ना संगरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

पार्टी ने इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

  1. सुजानपुर : दिनेश बब्बू
  2. दीना नगर : रेणु कश्यप
  3. श्री हरगोबिंदपुर: बलजिंदर सिंह डकोहा
  4. अमृतसर उत्तर: सुखविंदर सिंह पिंटू
  5. तरनतारन: नवरीत
  6. कपूरथला: रणजीत सिंह खोजेवाला (कबड्डी खिलाड़ी)
  7. जालंधर पश्चिम: मोहिंदरपाल भगत
  8. जालंधर सेंट्रल: मनोरंजन कालिया
  9. जालंधर उत्तर: कृष्ण देव भंडारी
  10. मुकेरियां: जंगीलाल महाजन
  11. दसुया: रघुनाथ राणा
  12. होशियारपुर: तीक्षण सूद
  13. चब्बेवाल : डॉ. दिलबाग राय (एससी रिजर्व)
  14. गढ़शंकर: निमिषा मेहता
  15. बंगा: मोहन लाल बंगा
  16. बलाचौर: अशोक बाठो
  17. फतेहगढ़ साहिब: दीदार सिंह भट्टी
  18. अमलोह: करणवीर सिंह तोहरा
  19. खन्ना: गुरप्रीत सिंह भट्टी
  20. लुधियाना वेस्ट: एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
  21. लुधियाना सेंट्रल: गुरदेव शर्मा
  22. गिल: एसआर लिड्डर, रिटा. आईएएस (एससी रिजर्व)
  23. जगराव: कंवर नरेंद्र सिंह
  24. फिरोजपुर शहर: राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
  25. जलालाबाद : पूरन चंद्र
  26. फाजिल्का: सुरजीत कुमार जियानी
  27. अबोहर: अरूण नारंग
  28. मुक्तसर: राजेश पटेला
  29. फरीदकोट: गोरव कक्कड़
  30. भुचो मंडी: रूपेंद्र सिंह सिद्धू (एससी)
  31. तलवंडी साबो: रविप्रीत सिंह सिद्धू
  32. सरदूलगढ़: जगजीत सिंह मिल्खा
  33. संगरूर: अरविंद खुराना
  34. डेराबसी: संजीव खन्ना

इस बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में
भाजपा गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने जा रही है। भाजपा ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस, बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा की अकाली दल के साथ गठबंधन किया है। बैंस बंधुओं की लोक इंसाफ पार्टी को 4 सीटें दी जा रही हैं, जबकि भाजपा 63 उम्मीदवार उतारेगी। जबकि 36 सीटें कैप्टन अमरिंदर सिंह और 14 सीटों पर अकाली दल (संयुक्त) चुनाव लड़ेगा। 

इस बार बसपा के साथ गठबंधन करके चुनाव में शिअद
बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी ने शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन किया था, तब भाजपा ने अकाली दल की बात मानी और छोटे भाई की भूमिका निभाई थी। इस बार भी भाजपा की तरफ से अपने पारंपरिक सहयोगी अकाली दल की ओर गठबंधन का हाथ बढ़ाया था। एक शर्त भी रखी थी, जिसमें भाजपा इस बार बड़ी भूमिका में रहेगी। इस शर्त को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सिरे से खारिज कर दिया था। सुखबीर सिंह की पार्टी ने इस बार बसपा के साथ गठबंधन किया है।

भाजपा के पास हिंदू बहुल इलाके से सबसे ज्यादा उम्मीदवार
इसके बाद भाजपा ने दूसरी पार्टियों के साथ गठब्ंधन करने का निर्णय लिया था। अकाली दल से अलग होकर भाजपा ने अपनी स्थिति में सुधार किया है। पंजाब में भाजपा के चुनावी टिकट के लिए 4028 लोगों ने आवेदन किया। सबसे ज्यादा आवेदन पंजाब के हिंदू बहुल क्षेत्र के दोआबा, माझा, पुअर और शहरी इलाकों से आए। सबसे कम आवेदन बठिंडा से मिले। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर, पठानकोट, मोहाली के शहरी इलाकों से भी भाजपा में टिकट चाहने वाली की संख्या काफी अधिक है।

पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले टेररिस्ट मूवमेंट, अब पाकिस्तान से आए ग्रेनेड लॉन्चर और RDX समेत एक युवक अरेस्ट

पंजाब कांग्रेस ने कानूनी, मानवाधिकार और RTI सेल में 22 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, चुनाव में होंगे मददगार

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?