Punjab Election 2022 : केजरीवाल का ऐलान- भगवंत मान ही होंगे पंजाब में AAP के CM फेस, रेस में थे पांच दावेदार

Published : Jan 18, 2022, 07:51 AM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 03:45 PM IST
Punjab Election 2022 : केजरीवाल का ऐलान- भगवंत मान ही होंगे पंजाब में AAP के CM फेस, रेस में थे पांच दावेदार

सार

पार्टी से सीएम के चेहरे के लिए पांच दावेदार माने जा रहे थे। इस रेस में भगवंत मान के अलावा नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर और विधायक सरबजीत कौर का नाम शामिल था। आप के सर्वे में भगवंत मान को 93 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले।

मोहाली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाकर आखिरकार अपने सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) पार्टी भगवंत मान (bhagwant mann) के नेतृत्व में लड़ेगी। यानी पंजाब में आप को बहुमत मिलता है तो मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मोहाली में भगवंत मान के चेहरे पर मुहर लगाई। केजरीवाल ने कहा कि 93.3% लोगों ने भगवंत मान को अपना CM चेहरा माना। मान पंजाब में संगरूर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद हैं। 

हर चेहरे पर खुशी लाएंगे - भगवंत मान
नाम के ऐलान के बाद भगवंत मान ने कहा कि उदास पंजाब के चेहरे पर ख़ुशी लाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी और वो हम करेंगे। मैं पार्टी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास किया। मैं पंजाब की जनता को भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है तो मैं डबल हौसले से काम करूंगा। पंजाब में बेरोज़गारी बहुत बड़ा मुद्दा है, युवा डिप्रेशन चला गया है इसलिए हम लोगों को रोजगार देंगे और शिक्षा को ठीक करेंगे। यहां पर माफिया राज को खत्म करके खजाना भरना है और पंजाब का कर्ज भी उतारना है और लोगों को सहूलियत देना है।

रेस में थे पांच दावेदार
बता दें कि आप ने सीएम फेस के लिए फोन नंबर जारी करके जनता की राय मांगी थी। सोमवार शाम 5 बजे तक लोगों को अपने सजेशन देने थे। इस बार चुनावी कैंपेन की शुरुआत से ही अरविंद केजरीवाल कहते रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का चेहरा कोई पंजाबी ही होगा और सिख समुदाय से होगा। इसके बाद से पार्टी से जुड़े तमाम सिख नेताओं को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे। पार्टी से सीएम के चेहरे के लिए पांच दावेदार माने जा रहे थे। इस रेस में भगवंत मान (Bhagwant Mann) के अलावा नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर और विधायक सरबजीत कौर का नाम शामिल था।

आप को इस चुनाव से उम्मीद
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 2017 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाहर कर दिया था। आम आदमी पार्टी 20 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद शिअद जिसने 15 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी को तीन सीटें मिली थीं। पिछले बार से परिणाम से आप काफी उत्साहित है और उसे उम्मीद है कि इस बार के चुनाव में जनता उसे सिरमौर बनाएगी।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी में बगावत, चुनाव से ठीक पहले आशु बांगड़ ने छोड़ा साथ, कतार में कई और नाम

इसे भी पढ़ें-आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी का Interview, केजरीवाल को बताया एक डरा हुआ कमजोर नेता

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन