Punjab Election 2022: बीजेपी-कांग्रेस नहीं अरविंद केजरीवाल को सता रहा इस पार्टी का डर, आखिर क्यों..

Published : Jan 12, 2022, 03:20 PM ISTUpdated : Jan 12, 2022, 03:44 PM IST
Punjab Election 2022: बीजेपी-कांग्रेस नहीं अरविंद केजरीवाल को सता रहा इस पार्टी का डर, आखिर क्यों..

सार

मोहाली पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1947 से लेकर अब तक की सबसे ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी है और एक भी टिकट नहीं बेचा गया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार आम आदमी पार्टी को ही मौका देना है। 

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए कमर कस चुकी आम आदमी पार्टी (AAP) को किसानों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा का डर सताने लगा है। बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई वाले संयुक्त समाज मोर्चा ने चुनावी मैदान में अकेले ही उतरने का फैसला किया तो दोनों पार्टियों के साथ आने की बातचीत भी टूट गई। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह स्वीकार किया कि चुनाव में संयुक्त समाज मोर्चा से उनकी पार्टी को काफी नुकसान होगा।

हमारे वोट काटेगी SSM-केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने माना कि संयुक्त समाज मोर्चा के चुनाव लड़ने से उनकी पार्टी को अच्छा खासा नुकसान होगा। उनके वोटबैंक में सेंधमारी होगी, जिसका परिणामों पर भी असर दिखाई देगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले तक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन बाद में पता चला कि  SSM अकेले ही चुनाव में जाएगी, जिसे आम आदमी पार्टी के लिए झटका भी माना जा रहा है। जानकारी यह भी मिली की दोनों के बीच बातचीत किसी नतीजे पर इसलिए भी नहीं पहुंच पाया कि आप चाहती थी कि चुनाव में संयुक्त समाज मोर्चा सिर्फ  10 सीटों पर ही चुनाव लड़े।
 
AAP का पंजाब मॉडल

इससे पहले मोहाली पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पंजाब मॉडल पेश किया। केजरीवाल ने इसे आगे के लिए रोडमैप और विकास का विजन बताया। इसमें उन्होंने 10 मुद्दे शामिल किए हैं। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर अब तक की सबसे ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी है और एक भी टिकट नहीं बेचा गया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार आम आदमी पार्टी को ही मौका देना है। हमने जनता के सुझावों को लेकर 10 प्वाइंट का पंजाब मॉडल बनाया है। इस मॉडल में 10 एजेंडे है। अगर AAP पंजाब में सत्ता में आती है तो हम 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को 1 हजार रुपए प्रति माह देंगे।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: सिद्धू के बाद अरविंद केजरीवाल भी लाए पंजाब मॉडल, 24 घंटे मुफ्त बिजली, नशा मुक्त का वादा

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022 : चंडीगढ़ पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस सरकार को घेरा, CM फेस पर कही ये बड़ी बात

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन