चंडीगढ़ इलेक्शन पंजाब चुनाव का ट्रेलर: BJP 15 साल बाद पिछड़ी, AAP ने किया कमाल..जानिए नतीजों के मायने

 चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़े। जिसमें आम आदमी पार्टी ने 14, भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। इन परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब की सिसायत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 12:06 PM IST

चडीगढ़. कुछ ही दिनों बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चडीगढ़ नगर निगम के चुनाव परिणाम बेहद खास माने जा रहे हैं। कई राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह इलेक्शन का सेमीफाइनल है। जिसे यहां सफलता मिली है, ठीक इसी तरह ही विधानसभा चुनावों के परिणाम साबित होंगे। ऐसे में इन नतीजों को क्या पंजाब विधानसभा चुनाव का ट्रेलर कहा जा सकता है।

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही आप
दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़े। जिसमें आम आदमी पार्टी ने 14, भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। इन परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब की सिसायत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

Latest Videos

यह बहुत सरप्राइज वाला रिजल्ट है
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों के परिणाम पंजाब की सियसत में कई मायने निकाल रहे हैं। राजनीतिक जानकारों और सीनियर पत्रकारों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि ये चुनाव कहीं न कहीं पंजाब के लोगों का मूड रिफ्लेक्ट करते हैं। कांग्रेस के बारे में थोड़ा लोग सोच रहे थे कि वह आ सकती है। अकाली दल की तो उम्मीद भी नहीं थी। आम आदमी पार्टी का किसी ने सोचा नहीं था तो ऐसे में यह बहुत सरप्राइज वाला रिजल्ट है।

पंजाब में आप पार्टी की चल रही आंधी
वहीं पंजाब चुनाव पर एबीपी-सी वोटर्स के ओपनियल पोल में आम आदमी पार्टी 32 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। जिसको लेकर कई पत्रकारों का कहना है कि केजरीवाल सरकार बना सकते हैं। क्योंकि चंडीगढ़ चुनावों में जिस तरह से आम आदमी पार्टी का ये डेब्यू था और बीजेपी कई दिग्गजों को हरा दिया उससे लगने लगा है कि चुनावी हवा केजरीवाल के पक्ष में चलती दिख रही है। पिछली बार चंडीगढ़ चुनावों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था। लेकिन इस बार बीजेपी अपने ही गढ़ में बिखर गई है। इसलिए कहा जा सकता है कि इन चुनावों का असर पंजाब के चुनाव पर जरूर पड़ सकता है।

ओपिनियन पोल में सरकार बनाते दिख रही आप
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जन की बात, इंडिया न्यूज ने 21 नवम्बर से 20 दिसंबर 2021 तक लोगों से रायशुमारी कर एक ओपिनियन पोल (opinion poll) जारी  किया है, इस पोल में करीब दस हजार लोगों ने भाग लिया। जिसके मुताबिक, 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 50 से 57 सीटों पर आम आदमी पार्टी  जीत रही है। जबकि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी (Congress) 40 से 46 सीट जीतकर राज्य में दूसरी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। किसान बिल को लेकर एनडीए (NDA) से अलग हुए शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) को 16 से 21 सीटें मिल रही हैं तो भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) शून्य से चार सीटें जीतती दिख रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts