Punjab Election 2022: CM चन्नी को बड़ा झटका, चचेरे भाई BJP में शामिल, 68 नेताओं ने भी सदस्यता ली

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में संगरूर, लुधियाना के कई बड़े राजनीतिक चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, लुधियाना से यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2022 5:13 AM IST / Updated: Jan 12 2022, 12:00 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को बड़ा झटका लगा है। चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल (Jaswinder Singh Dhaliwal) चंडीगढ़ में बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले दिल्ली स्थित पार्टी के हेड क्वार्टर में पूर्व  MLA अरविंद खन्ना (Arvind Khanna), शिरोमणी अकाली दल   (Shiromani Akali Dal, SAD) के नेता गुरदीप सिंह गोशा और पूर्व अमृतसर काउंसलर धरमवीर सरीन (Dharamveer Sarin) बीजेपी में शामिल हुए थे। पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत ने सभी का स्वागत किया और कहा कि अब भाजपा की ताकत बढ़ेगी। 

पंजाब चुनाव से पहले जसविंदर सिंह धालीवाल का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। जसविंदर मोहाली में रहते हैं। पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी लखविंदर कौर गरचा (मोहाली), यूथ कांग्रेस के हलका शुतराना के उपाध्यक्ष और कांग्रेस कमेटी समाना के उपाध्यक्ष बेअंत सिंह, सरहदी वेलफेयर एवं डेवलपमेंट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष कप्तान अमनदीप सिंह (गुरदासपुर), रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रकाश सिंह विर्क (मोहाली), ज्वाइंट सचिव पंजाब अकाली दल और सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब राय सिख (एससी) सुधार सभा के पूरण चंद (फाजिल्का), श्रीअकाल तख्त साहिब के पूर्व पीए एवं सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष इकबाल सिंह तुंग, किसान यूनियन कादियां ग्रुप जिला मोगा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला प्रबंधक किसान विंग शिरोमणि अकाली दल के रणवीर सिंह रानिया (मोगा), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौधरी अर्जुन सिंह कंसल (मोहाली), डायरेक्टर पंजाब मंडी बोर्ड एवं ऑल इंडिया जाट महासभा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर सिंह बधेरी (मोहाली) समेत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और अन्य संगठनों के 68 नेता अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

दिल्ली में भी बड़े नेताओं ने सदस्यता ली 
गुप्ता ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि इन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और ये सभी पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को अपने-अपने इलाके की जनता तक पहुंचाकर विधानसभा चुनाव में अपने हलके के भाजपा उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में संगरूर, लुधियाना के कई बड़े राजनीतिक चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, लुधियाना से यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा प्रमुख रूप से शामिल हैं। पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इनका पार्टी में स्वागत किया।

खन्ना और गोशा का अच्छा खासा जनाधार
भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अरविंद खन्ना कैप्टन के करीबी रहे हैं। वह संगरूर से कांग्रेस की टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। कंवरवीर टोहड़ा के नाना गुरचरन सिंह टोहड़ा का पंजाब में अच्छा सियासी आधार है। गुरदीप सिंह गोशा अकाली दल के यूथ विंग के प्रधान रहे हैं। वह शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के काफी करीबी रहे हैं।

Punjab Election 2022:बिक्रम मजीठिया का चौंकाने वाला दावा, ‘PM का काफिला रोकना साजिश थी, CM हाउस में बना प्लान’

Punjab Election 2022: सिद्धू ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो से पहले अपना पंजाब मॉडल लॉन्च किया, CM चन्नी पर तंज कसा

Punjab Election 2022 : दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं CM चरणजीत सिंह चन्नी, देखिए कहां-कहां से आजमाएंगे किस्मत

Share this article
click me!