Punjab Election 2022: किसानों के दोनों गुटों में बनी सहमति, इतनी सीट पर लड़ेंगे चढूनी और राजेवाल के उम्मीदवार

पंजाब चुनाव को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच सहमति बन गई। गुरनाम सिंह चढूनी को दस सीट दी गई है। सहमति होते ही आज संयुक्त किसान मोर्चा ने 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2022 1:28 PM IST

लुधियाना. आखिरकार पंजाब चुनाव को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच सहमति बन गई। गुरनाम सिंह चढूनी को दस सीट दी गई है। सहमति होते ही आज संयुक्त किसान मोर्चा ने 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सोमवार को किसान संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

चढूनी गुट इन सीटें पर उतारेगा उम्मीदावर
10 सीटों की घोषणा संयुक्ता किसान मोर्चा पहले ही कर चुका है। 10 सीटें गुरनाम सिंह चाढूनी को मिलने के बाद अब किसान जत्थेबंदियों ने 40 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। चाढूनी गुट को जो सीटें मिली हैं वो समाना, अजनाला, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, दाखा, दिड़बा, भुलत्थ, गुरदासपुर, शाहकोट सीटें शामिल हैं।

किसान मोर्चा के बीच का मनमुटाव खत्म
बता दें कि किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई वाले SSM और चढूनी गुट में एक बार साथ आने के बाद भी मनमुटाव हो गया था। अब दोनों गुटों में सहमति बन गई है, दोनों मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। ये जिम्मेदारी भी चढूनी को ही दी गई थी।

इन्हें दिया गया टिकट
फिरोजपुर अर्बन से लखविंदर सिंह, नवांशहर से कुलदीप बाजीदपुर, बटाला से बलविंदर सिंह राजू, लुधियाना पश्चिम से तरुण जैन बावा, आत्मा नगर से गुरप्रीत सिंह कोटली, गिद्दरबाहा से गुरप्रीत सिंह कोटली, मलौत से सुखविंदर कुमार, श्री मुक्तसर साहिब से संयुक्त समाज मोर्चा। पायल से अनुरुप कौर, सिमरदीप सिंह, सनौर से बूटा सिंह शादीपुर, भुचो से बाबा चमकौर सिंह, धुरी से सरबजीत सिंह अल, फिरोजपुर ग्रामीण से मोरा सिंह अंजान, डॉ. राजसांसी। सतनाम सिंह अजनाला, जलालाबाद से सुरिंदर सिंह धादियान, डॉ. सनम। अमरजीत सिंह मान, भदौर से भगवंत सिंह सामोन, बरनाला से अभिकरण सिंह, मनसा से गुरनाम सिंह भिखी और सरदुलगढ़ से छोटा सिंह मियां को मैदान में उतारा गया है।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022 : AAP का सीएम फेस कौन, भगवंत मान या कोई और.. मंगलवार को अरविंद केजरीवाल करेंगे ऐलान

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022 : AAP का सीएम फेस कौन, भगवंत मान या कोई और.. मंगलवार को अरविंद केजरीवाल करेंगे ऐलान

Share this article
click me!