पंजाब चुनाव: CM चन्नी को चुनौती देंगे कांग्रेस के ही बागी अजायब सिंह भट्टी, पत्नी मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ेंगी

पंजाब के मौजूदा विधानसभा उपाध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी ने कांग्रेस और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया। वह टिकट कटने से नाराज है। उन्होंने ऐलान किया कि अब वह अपनी धर्मपत्नी को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ भदौड़ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगी। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2022 3:59 AM IST / Updated: Feb 01 2022, 10:38 AM IST

भदौड़ (पंजाब). पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav 2022) की वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज्य का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। अब मौजूदा विधानसभा उपाध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी ने कांग्रेस और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया। वह टिकट कटने से नाराज है। उन्होंने ऐलान किया कि अब वह अपनी धर्मपत्नी को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ भदौड़ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगी। 

टिकट कटने से नाराज हैं विधायकअजायब सिंह
अजायब सिंह भट्टी मलौत विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट का दिया है। इस वजह से वह कई दिनों से पार्टी से नाराज थे। भट्टी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें पहले आश्वासन दिया था कि पहले बठिंडा ग्रामीण से चुनाव लड़ाया जाएगा। लेकिन वहां से टिकट नहीं दिया गया, बल्कि उनकी जगह पार्टी ने हरविंदर सिंह लाडी को मैदान में उतारा है।

Latest Videos

कांग्रेस ने झांसे में रखकर काट दी टिकट
बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने अजायब सिंह भट्टी को जैतो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी करने को बोला गया। यहां से उन्हें भुचो मंडी निर्वाचन क्षेत्र में वापस भेजने के लिए कहा गया।  लेकिन कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में उसका नाम ही नहीं आया। भट्टी ने बताया कि वह तो इंतजार कर रहा था कि पार्टी टिकट दे ही देगी। लेकिन अब तो सब कुछ साफ हो गया कि उनको झांसे में रख कर टिकट काट दी गई। 

सीएम चन्नी की वजह से कटा अजायब सिंह का पत्ता
अजायब सिंह भट्टी टिकट कटने से नाराज हैं उन्होंने बताया कि पार्टी की हर तरह से सेवा की है। इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें वह मान सम्मान नहीं दिया। जिसका वह हकदार थे। उनका टिकट काटने का कोई कारण ही नहीं था। लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी की वजह से टिकट काट दिया गया है। उनके समर्थक चाहते हैं कि अब वह चुनाव लड़े। इसलिए उन्होंने अपनी धर्मपत्नी मनजीत कौर को भदौड़ से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वह चरणजीत सिंह चन्नी को यहां से चुनौती देंगे। 

चन्नी जब अपने साथियों के नहीं तो दूसरों के लिए क्या करेंगे
अजायब सिंह ने कहा कि मतदाता को बताएंगे कि चन्नी जब अपनी पार्टियों के साथियों के नहीं है, वह मेरे जैसे कमर्ठ कार्यकर्ता का टिकट कटवा सकते हैं।तो आम आदमी के साथ क्या करेंगे। हम चन्नी को यहां से हराने के लिए मतदाता के बीच जाएंगे। उन्हें सच से रूबरू कराएंगे। हमने हर  तरह से सोचा। इसके बाद ही यह निर्णय लिया गया है। भदौड़ से हमें पूरा समर्थन मिल रहा है। इस समर्थन के दम पर ही उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। आज उनकी पत्नी नामांकन करेगी।

सीएम चन्नी को दो जगह से चुनाव लड़ना जरूरी है या मजबरी?
 बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।  दो दिन पहले ही कांग्रेस ने  जारी की अपनी तीसरी और आखिरी सूटी में सीएम चन्नी को भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं चन्नी को चमकौर साहिब सीट से भी प्रत्याशी बनाया है। वहीं दो जगह से चुनाव लड़ने पर विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधने लगे हैं। कई विशेषज्ञों का कहना है कि दो जगह से चुनाव लड़ना कांग्रेस की मजबूरी नहीं बल्कि सोची समझी रणनीति है। कांग्रेस को पता है 111 दिन में चन्नी ने वह कर दिखाया जो कांग्रेस के लिए अभी तक कोई सीएम नहीं कर पाया। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनपर तंज कसा है। उन्होंने कहा-मैंने कहा था कि हमारे सर्वे के मुताबिक़ चन्नी जी चमकौर साहिब से हार रहे हैं। आज कांग्रेस ने एलान किया है कि वो दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब सर्वे सच है?

पंजाब चुनाव: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह डैनी की संपत्ति 5 गुना बढ़ी, मंत्री वेरका फ्लैट की किस्तें चुका रहे

पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल करोड़पति, लेकिन खुद के पास कार नहीं, इतनी है सालाना इनकम, पढ़िए पूरी प्रोफाइल

मजीठिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई, CJI बोले- चुनाव से पहले कार्रवाई करना दुखद

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर