APP के सीएम फेस भगवंत मान पंजाब के राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश

Published : Mar 12, 2022, 11:28 AM ISTUpdated : Mar 12, 2022, 11:45 AM IST
APP के सीएम फेस भगवंत मान पंजाब के राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश

सार

पंजाब में 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने (Bhagwant Mann) ने आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

चंडीगढ़. पंजाब में 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने (Bhagwant Mann) ने आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बता दें कि आप के सीएम फेस मान मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं।

राज्यपाल को मान ने सीएम सपथ का समय और स्थान बताया
दरअसल, शनिवार सुबह आप के नेता अपने विधायकों के साथ पंजाब के राज्यपाल से मिलने के लिए राज्यभवन पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया। साथ ही उन्होंने कहा-मुझसे गवर्नर साहब ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा तो मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा।

आप ने किया सबका सूपड़ा साफ
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें अपने खाते में डाली हैं। जबकि सत्ताधारी पार्टी काग्रेस को सिर्फ 18 सीटें ही मिली हैं। आप की आंधी इस कदर चली की इसमें राज्य के कई दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा पाए। वहीं पंजाब में कई बार सरकार चलाने वाली आकाली दल को तीन, बसपा को 1 और बीजेपी को 2 सीटें आई हैं।

केजरीवाल की बात हुआ सच साबित
बता दें कि पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी के खाते में 92 सीटें आईं हैं। भगवंत मान धुरी सीट से 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। चुनावों के दौरान प्रचार कर रहे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे और उनकी बात सच भी सबित हुई। यही नहीं, केजरीवाल ने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीट हार रहे हैं। गुरुवार को मतगणना के बाद नतीजे आए तो चन्नी दोनों सीटें हार चुके थे।


 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी