भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ, 13 को केजरीवाल के साथ अमृतसर में मेगा रोड शो

Published : Mar 11, 2022, 04:17 PM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 06:38 PM IST
भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ, 13 को केजरीवाल के साथ अमृतसर में मेगा रोड शो

सार

Punjab new Government : पंजाब में 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार 16 मार्च को शपथ लेगी। आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किए गए थे। वे 16 मार्च को शपथ लेंगे। 

चंडीगढ़। पंजाब में 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार 16 मार्च को शपथ लेगी। आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किए गए थे। वे 16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम और आम प्रमुख अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण से पहले मान 13 मार्च को अमृतसर में अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे। 

आज शाम होगी विधायक दल की बैठक
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP)  के विधायक दल की बैठक आज शाम चंडीगढ़ में होगी। नवनिर्वाचित विधायक सर्वसम्मति से सीएम उम्मीदवार भगवंत मान को अपना नेता चुनेंगे। इससे पहले मान ने शुक्रवार को दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मान ने केजरीवाल को शपथ ग्रहण का न्योता भी दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी साथ थे। मान के साथ आए नेताओं का भी केजरीवाल ने उत्साहवर्धन किया। 

केजरीवाल ने कहा था- 51 हजार वोटों से जीतेंगे मान
पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी के खाते में 92 सीटें आईं हैं। भगवंत मान धुरी सीट से 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। चुनावों के दौरान प्रचार कर रहे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे और उनकी बात सच भी सबित हुई। यही नहीं, केजरीवाल ने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीट हार रहे हैं। गुरुवार को मतगणना के बाद नतीजे आए तो चन्नी दोनों सीटें हार चुके थे। यानी केजरीवाल को पहले से ही पंजाब
में कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति का सटीक अंदाजा हो गया था। 

कांग्रेस ने पंजाब को लूटा और यूपी ले गए पैसा 
आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पाराशरी ने कहा कि कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड फर्म बन गई है, उन्होंने पंजाब को लूटा और यूपी चुनाव के लिए पैसे का इस्तेमाल किया। लोगों को पता चला कि कांग्रेस अकाली दल की बी टीम है। हम लोगों के लिए काम करेंगे, हम जनता के बीच रह रहे हैं और उनके मुद्दों से वाकिफ हैं।

यह भी पढ़ें 24 साल की पायलट ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से 800 से अधिक भारतीयों को निकाला, पोलैंड और हंगरी से भरी उड़ानें

हारने के बाद हल्के में निकले सिद्धू, लोगों से की मुलाकात
उधर, चुनाव हारने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने हलके में निकले। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और बातचीत की। सिद्धू पर इस बार चुनाव प्रचार के दौरान आरोप बार-बार लगते रहे कि वह अपने हलके के लोगों से दूर रहते हैं। ऐसे में लग रहा है कि हारने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को लोगों की यह बात समझ में आ गई और इस वजह से अब उन्होंने अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क करने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP के 13 MLA हैं प्रोफेशनल डॉक्टर, जिनमें 2 पल्मोनोलॉजिस्ट और 4 आई सर्जन

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी