सीएम बनते ही भगवंत मान ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज तक पंजाब की राजनीति में जो कोई नहीं कर पाया, वो कमाल कर दिया

Published : Mar 12, 2022, 04:12 PM ISTUpdated : Mar 12, 2022, 04:20 PM IST
सीएम बनते ही भगवंत मान ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज तक पंजाब की राजनीति में जो कोई नहीं कर पाया, वो कमाल कर दिया

सार

कॉमेडियन से राजनेता बने, भगवंत मान ने 11 साल की राजनीति में पंजाब के सीएम बन गए। पंजाब विधानसभा चुनाव में, उन्होंने धूरी सीट 58,206 सीटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

चंडीगढ़. कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने 11 साल की राजनीति में पंजाब के सीएम बन गए।  पंजाब विधानसभा चुनाव में, उन्होंने धूरी सीट 58,206 सीटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। पंजाब की राजनीति छोटे से समय तक सियासत में रह कर सीएम पद पर पहुंचने वाले मान पहले नेता है। 

भगत सिंह के आदर्शो पर चलेगी मान सरकार
भगवंत मान ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। पंजाब के  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मान ने  पूछा था कहां शपथ लेंगे, तो मान ने बताया कि  खटकट कलां में शपथ लेंगे । शपथ ग्रहण समारोह का समय दोपहर 12:30 बजे रखा गया है। भगवंत मान ने कहा भगत सिंह के आदर्शो पर चलेगी सरकार। 

यह भी पढ़ें-APP के सीएम फेस भगवंत मान पंजाब के राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश

कॉमेडी के करियर को छोड़ फुल टाइम राजनीति में आए थे 
भगवंत मान ने जब राजनीति में कदम रखा तो एक कॉमेडियन के रूप में उनका करियर अपने चरम पर था। इसी बीच  वह 2011 में मनप्रीत बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हुए। लेकिन मनप्रीत बादल की पार्टी पंजाब में कुछ खास नहीं कर पायी। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 2014 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से पहला  चुनाव जीता। तब  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा  को हराया।  उन्होंने उनका पहला कार्यकाल 2014 से 2019 तक था। दूसरी बार मान ने मई 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से केवल सिंह ढिल्लों (कांग्रेस) और परमिंदर सिंह ढींडसा (शिरोमणि अकाली दल) को हराया। 

यूथ फेस्टिवल से लोकप्रिय हुए थे मान 
पढ़ाई के दौरान ही वह यूथ फेस्टिवल और कल्चर प्रोग्राम में भाग लेते थे। यहां से उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला में एक प्रतियोगिता में, उन्होंने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम के लिए  दो स्वर्ण पदक जीते। वह राजनीति पर ज्यादा कॉमेडी करते थे। उन्होंने  जगतार जग्गी के साथ पहला कॉमेडी एल्बम निकाला था।  उन्होंने  केवल अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए "जुगनू मस्त मस्त" नामक एक टीवी कार्यक्रम बनाया।  

यह भी पढ़ें-भगवंत मान 16 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे, दिल्ली में केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, गले मिलकर हुए भावुक

एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में किया काम
2008 में स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी भाग लिया। उन्होंने  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म "मैं माँ पंजाब दी" में भी अभिनय किया। इसका निर्देशन बलवंत दुल्लत ने किया था। उन्होंने एमएच वन पर जुगनू हाजिर है में भी अभिनय किया। वह 1992 में क्रिएटिव म्यूजिक कंपनी से जुड़े और कई शो करने लगे। 1994 में फिल्म कचहरी से अपनी शुरुआत की। 2018 तक, वह 12 से अधिक फिल्मों में काम किया। 

पंजाब के सीएम की प्रोफाइल
भगवंत मान: मुख्य तथ्य
जन्म: 17 अक्टूबर 1973, आयु 48
जन्म स्थान: सतोज, संगरूर, पंजाब, भारत
माता - पिता: मोहिंदर सिंह,  हरपाल कौर
पत्नी :  इंद्रप्रीत कौर (पूर्व पत्नी)
बच्चे: 2
पढ़ाई: शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम से शिक्षा स्नातक।
व्यवसाय: राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, हास्य अभिनेता, गायक, अभिनेता

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी