पंजाब में 3 दिन ट्रैक्‍टर से घूमेंगे राहुल, कैप्टन और सिद्धू साथ..रक्षा करेंगे 10 हजार पुलिस के जवान

Published : Oct 04, 2020, 03:42 PM ISTUpdated : Oct 05, 2020, 11:18 AM IST
पंजाब में 3 दिन ट्रैक्‍टर से घूमेंगे राहुल, कैप्टन और सिद्धू साथ..रक्षा करेंगे 10 हजार पुलिस के जवान

सार

हाथरस गैंगरेप पीड़ित परिवार से मिलने के एक दिन बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को पंजाब पहुंच गए हैं। जहां वह किसानों की ट्रैक्‍टर यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू  के अलावा प्रदेश किसान साथ में हैं।

जालंधर (पंजाब). हाथरस गैंगरेप पीड़ित परिवार से मिलने के एक दिन बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को पंजाब पहुंच गए हैं। जहां वह किसानों की ट्रैक्‍टर यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू  के अलावा प्रदेश किसान साथ में हैं। राहुल ट्रैक्‍टर यात्रा उनके 'खेती बचाओ' आंदोलन का हिस्‍सा बने हैं। मंच से इस दौरान राहुल ने कहा जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आएगी, उसी दिन इन तीनों कृषि बिलों को कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे।

एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस
केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी ने कहा-कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। वह उनके इस मुश्किल वक्त में एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। आखिर क्योंकि मोदी सरकार एमएसपी को खत्म करना चाहती है। किसनों को कंगाल करके अंबानी और अडानी के खजाने भर रही है। लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे।

3000 ट्रेक्टर इस रैली में होंगे शामिल
राहुल गांधी मोगा जिले से इस रैली की शुरुआत करेंगे। बताया जाता है कि इस रैली में करीब 3000 ट्रैक्‍टरों के शामिल होने का अनुमान है। करीब 22 किलोमीटर तक ये यात्रा निकलेगी। बीच पंजाब सरकार ने प्रदेश भर में सुरक्षा के लिहाज से 10 हजार पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं।

मोदी सरकार चर्चा करने से क्यों डर रही
राहुल गांधी ने कहा-अगर मोदी सरकार किसानों को हित में यह बिल लेकर आई है तो संसद में खुलकर चर्चा क्यों नहीं की। क्यों किसानों और विपक्ष से डर रही है। अगर आपको लगता है कि आपकी योजना से किसान खुश है तो पूरे देश में आज किसान इस बिल का विरोध क्यों कर रहा है।
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Election 2027: BJP ने खोल दिया अपना सबसे बड़ा पत्ता, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
Punjab Bribery Case: ₹50 हजार रिश्वत लेते महिला SHO गिरफ्तार, कैमरे के सामने हंसते हुए निकली बाहर