Breaking : पंजाब में पहली से दसवीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य, फैसला न मानने पर दो लाख तक जुर्माना

Published : Nov 12, 2021, 11:03 AM ISTUpdated : Nov 12, 2021, 11:53 AM IST
Breaking : पंजाब में पहली से दसवीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य, फैसला न मानने पर दो लाख तक जुर्माना

सार

पंजाब के स्कूलों में अब पहली से 10वीं तक पंजाबी भाषा की अनिवार्यता होगी। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भाषा को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया है।

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit S Channi) ने पहली से दसवीं तक के सभी स्कूलों (School) में पंबाजी भाषा की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया है। सभी स्कूलों में इसकी अलग से कक्षाएं लगाने को कहा गया है। नियम नहीं मानने वाले स्कूलों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। यह जुर्माना दो लाख रुपए तक होगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। दफ्तरों के कामकाज में भी पंजाबी की अनिवार्यता की गई है। इसके अलावा पूरे राज्य में जो बोर्ड लगेंगे, उसमें सबसे ऊपर पंजाबी भाषा में लिखा जाएगा।

पंजाब के सीएम का ट्वीट...
 


सरकारी कर्मचारियों ने पंजाबी भाषा में काम न किया तो सजा 
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में पंजाब राज्य भाषा (संशोधन) बिल-2021 भी पास किया गया, जिसके अंतर्गत सरकारी कामकाज पंजाबी भाषा में न करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध सजा के अलावा जुर्माने का प्रावधान किया गया है। पहली बार उल्लंघन करने वाले कर्मचारी को 500 रुपए, दूसरी बार 2,000 रुपए और तीसरी बार ऐसा करने पर 5,000 रुपए तक जुर्माना किया जा सकता है।

ये बिल भी हुए पास
प्लाक्षा विश्वविद्यालय, पंजाब विधेयक, 2021 (अध्यादेश की जगह)
लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब बिल, 2021 (अध्यादेश की जगह)
पंजाब व्यवसाय का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2021
पंजाब वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2021
पंजाब राजभाषा (संशोधन) विधेयक, 2021
पंजाब लर्निंग आफ पंजाबी एंड अदर लैंग्वेज (संशोधन) बिल, 2021
पंजाब एफिलिएटेड कालेज (सेवा की सुरक्षा) संशोधन विधेयक, 2021
पंजाब वन-टाइम वालंटरी डिस्क्लोजर एंड सेटलमेंट आफ बिल्डिंग कंस्ट्रक्टेड इन वायलेशन्स आफ बिल्डिंग्स बाय-लाज बिल, 2021
पंजाब अक्षय ऊर्जा सुरक्षा, सुधार, समाप्ति और बिजली टैरिफ पुन: निर्धारण विधेयक, 2021
पंजाब ऊर्जा सुरक्षा, सुधार, समाप्ति और बिजली टैरिफ पुन: निर्धारण विधेयक, 2021
पंजाब कृषि उपज बाजार (संशोधन) विधेयक, 2021
पंजाब कांट्रैक्ट फार्मिंग (रीपील) विधेयक, 2021
पंजाब (संस्थान और अन्य भवन) कर (रीपील) विधेयक, 2021
पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगुलराइजेशन आफ कॉन्ट्रैक्चुअल इंप्लाई बिल, 2021
पंजाब फ्रूट नर्सरी (संशोधन) विधेयक, 2021
पंजाब फिसकल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2021

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab State Lottery Result 19 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, 19 नवंबर को जानें 21 लाख का विजेता कौन?
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!