केरल के बाद अब पंजाब में CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित, आप ने किया समर्थन

पंजाब विधानसभा में विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित किया गया

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2020 6:30 AM IST / Updated: Jan 17 2020, 06:02 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित किया गया। केरल के बाद पंजाब दूसरा राज्य है जहां सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को तीन घंटे की चर्चा के बाद पारित किया गया। सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रस्ताव का समर्थन किया, वहीं भाजपा ने इसका विरोध किया।

Latest Videos

सूची में मुस्लिमों को शामिल करने की मांग 

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने संशोधित कानून के तहत नागरिकता देने के लिए समुदायों की सूची में मुस्लिमों को शामिल करने की मांग की। सीएए 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता देने का प्रावधान करता है जबकि मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को इससे बाहर रखा गया है।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सबसे पहले केरल विधानसभा ने प्रस्ताव पारित किया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
रतन टाटा का अंतिम संस्कारः क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'?
Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल