पंजाब में एक परिवार के 4 लोगों की मौत: रात को खाना खाकर सोए, सुबह मिली लाशें, बेटा-बहू..पोती-दादा कोई नहीं बचा

Published : Jan 04, 2022, 02:50 PM ISTUpdated : Jan 04, 2022, 02:52 PM IST
पंजाब में एक परिवार के 4 लोगों की मौत: रात को खाना खाकर सोए, सुबह मिली लाशें, बेटा-बहू..पोती-दादा कोई नहीं बचा

सार

यह मामला लुधियाना जिले का है, जहां मंगलवार सुबह रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध हालत में एक परिवार के चार शव मिले हैं। मृतकों में रेलवे कर्मचारी और उसके परिजन शामिल हैं। बताया जाता है कि चारों ने रात को एक साथ खना खाया और साथ सोने चले गए। फिर अगली सुबह उनके शव मिले।

लुधियाना. पंजाब में लुधियाना जिले के मुल्लांपुर दाखा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यहां रेलवे के एक क्वार्टर के कमरे में 4 लोगों के शव मिले हैं। चारों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौत के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

बेटे-गर्भवती बहू और पोती की संदिग्ध हालात में मौत
दरअसल, यह मामला मुल्लांपुर दाखा का है, जहां मंगलवार सुबह रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध हालत में एक परिवार के चार शव मिले हैं। मृतकों की शिनाख्त सुखदेव सिंह 56 साल, बेटे जगदीप सिंह 27 साल, जगदीप की पत्नी ज्योति 26 साल के तौर पर हुई है। जिसमें 2 वर्षीय बच्ची और एक महिला भी शामिल है। 

साथ खाना खाया और चले गए सोने
वहीं इस मामले में मृतका ज्योति की भाई जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन से  रात 12 बजे फोन पर बात हुई थी। बस उसने saयही बताया था कि बच्ची की हालत खराब हो रही है, वो रोए जा रही है। इसके बाद सभी ने एक साथ खाना खाया और साथ सोने चले गए। इसके बाद सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई।

एक रात पहले कराया था सुखमनी साहिब का पाठ 
बता दें कि मृतक सुखदेव सिंह रेलवे विभाग में वर्ग चार के कर्मचारी थी। वह रेलवे में गनमैन के पद पर तैनात थे। उनका परिवार रेलवे कालोनी में बने क्वार्टरों मे रहता था। मृतक के बेटे कुलवंत  सिंह ने बताया कि पिता ने सोमवार को घर में सुखमनी साहिब का पाठ करवाया था। इस दौरान घर पर अन्य रिश्तेदारों के अलावा बेटी और दामाद भी आए हुए थे। इसके बाद सभी सोने के लिए चले गए। फिर क्या हुआ इसके बारे में कुछ नहीं पता चला। फिलहाल शवों का पोस्टमॉटर्म कारया जा रहा है, जिसमें सारा मामला सामने आ जाएगा।
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Goldy Brar: कौन है लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा? FBI ने क्यों रखा $1 Million इनाम, जानें RICO केस
Faridabad Borewell Rescue Video: फरीदाबाद में 10 घंटे चला रेस्क्यू, बोरवेल से सुरक्षित निकाली गई 3 साल की बच्ची