
संगरूर. पंजाब में अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचते न देख एक प्रेमी कपल ने खुद को शूट कर लिया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि युवती दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। उसकी फैमिली और और पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी। इससे पहले कि कोई उस तक पहुंचता, प्रेमी और उसने सुसाइड कर लिया। कपल ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया। इसमें उन्होंने अपनी बात रखी। कपल ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मामला बुधवार देर रात सामने आया।
परिजनों को फूटी आंख नहीं सुहा रहा था यह प्यार...
प्यार में सुसाइड का यह मामला गुज्जरां गांव का है। गांव संगरूर के एकदम नजदीक है। पुलिस के अनुसार, हरबंस कौर और रविंदर सिंह उर्फ बंटी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वे चोरी-छुपे मिलते थे। मरने से पहले कपल ने वीडियो बनाकर अपने परिवार से माफी मांगी। युवक अपने साथ भाई की लाइसेंसी पिस्तौल लेकर गया था। उसने पहले हरबंस की छाती में गोली मारी। इसके बाद खुद को शूट कर लिया। गुरुवार सुबह दोनों की लाश गांव के ही एक खेत पर बने कमरे की चारपाई पर पड़ी मिली।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।