दो दिन से गायब थी लड़की, फैमिली ढूंढते फिर रही थी, तभी सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने में नाकाम रहे एक प्रेमी कपल ने खुद को शूट कर लिया। दोनों बगैर बताए घर से गायब हो  गए थे। मरने से पहले कपल ने एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बताई थी।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2019 10:33 AM IST

संगरूर. पंजाब में अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचते न देख एक प्रेमी कपल ने खुद को शूट कर लिया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि युवती दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। उसकी फैमिली और और पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी। इससे पहले कि कोई उस तक पहुंचता, प्रेमी और उसने सुसाइड कर लिया। कपल ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया। इसमें उन्होंने अपनी बात रखी। कपल ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मामला बुधवार देर रात सामने आया।

परिजनों को फूटी आंख नहीं सुहा रहा था यह प्यार...
प्यार में सुसाइड का यह मामला गुज्जरां गांव का है। गांव संगरूर के एकदम नजदीक है। पुलिस के अनुसार, हरबंस कौर और रविंदर सिंह उर्फ बंटी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वे चोरी-छुपे मिलते थे। मरने से पहले कपल ने वीडियो बनाकर अपने परिवार से माफी मांगी। युवक अपने साथ भाई की लाइसेंसी पिस्तौल लेकर गया था। उसने पहले हरबंस की छाती में गोली मारी। इसके बाद खुद को शूट कर लिया। गुरुवार सुबह दोनों की लाश गांव के ही एक खेत पर बने कमरे की चारपाई पर पड़ी मिली।
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा चुनाव 2024 क्यों बुरी तरह हारी कांग्रेस? जानें 10 सबसे बड़े कारण । Election Result
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 सालों का रिकॉर्ड: हिट हुआ फॉर्मूला, 60 नए कैंडिडेट्स में से भी 34 जीते
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट