दुल्हन बारात का इंतजार करती रही, रफूचक्कर हो गया दूल्हा

Published : Sep 30, 2019, 06:27 PM IST
दुल्हन बारात का इंतजार करती रही, रफूचक्कर हो गया दूल्हा

सार

किसी दुल्हन के लिए इससे बड़ा सदमा और क्या हो सकता है कि वो बारात का इंतजार करती रहे और दूल्हा गायब हो जाए। यह मामला 7 साल पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। प्रेमी की बेवफाई से दुखी प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

गुरदासपुर. यहां लवमैरिज से पहले प्रेमी के भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों परिवारवालों की रजामंदी से यह शादी हो रही थी। प्रेमिका दुल्हन बनकर बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा परिवार सहित गायब हो गया। प्रेमी की बेवफाई से दुखी प्रेमिका ने पुलिस से मदद मांगी है। गुरदासपुर के नंगल कोटली की रहने वाली दीपिका के मुताबिक, वो रमन कुमार से पिछले 6-7 सालों से प्रेम करती आ रही थी। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के परिवार इस शादी के लिए तैयार थे। बताते हैं कि इस बीच रमन काम के सिलसिले में मलेशिया चला गया। 2 महीने पहले ही वो इंडिया लौटा था। इस दौरान दोनों परिवारों ने 29 सितंबर की शादी तय कर दी। 

यह शादी गीता भवन मंदिर से होना तय किया गया। लड़की के परिजन अपने रिश्तेदारों को लेकर मंदिर पहुंच गए। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी रमन बारात लेकर नहीं पहुंचा। जब दीपिका के परिजनों ने पड़ताल की, तो रमन के घर पर ताला डला देखा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhagwant Mann News: दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके गए CM मान, ₹50 हजार का जुर्माना भी, लेकिन क्यों?
Punjab Crime: आखिर ऐसा क्या हुआ कि DC के सिक्योरिटी अफसर ने बेटे को मारी गोली, खुद भी दी जान?