पुलिस के लिए सिरदर्द बनी यह 10 साल की स्मार्ट चोर, 24 दिनों में कीं 5 चोरियां

Published : Jan 24, 2020, 11:36 AM IST
पुलिस के लिए सिरदर्द बनी यह 10 साल की स्मार्ट चोर, 24 दिनों में कीं 5 चोरियां

सार

पंजाब के लुधियाना में 10 साल की यह लड़की पुलिस और लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। नजर हटते ही यह लड़की उनका बैग लेकर रफूचक्कर हो जाती है।

लुधियाना, पंजाब. शादी-ब्याह में अपने कीमती सामान की सुरक्षा करना बेहद जरूरी होता है। जरा-सी नजर यहां से वहां हुई कि सामान गायब। ऐसा हर शहर मे होता है। लेकिन यहां 10 साल की यह स्मार्ट दिखने वाली लड़की बड़ी चतुराई से लोगों का सामान गायब कर रही है। हैरानी की बात यह है कि 24 दिनों में इस लड़की ने 4 चोरियों को अंजाम दिया है। कुछेक CCTV फुटेज में इस लड़की की झलक दिखी है, फिर भी वो पुलिस की पकड़ से दूर है।

कोई 25 साल का युवक के इशारे पर कर रही चोरियां..
शादियों में दूल्हा-दुल्हन या उनके रिश्तेदारों के कीमती सामान को पलभर में गायब करने वाली यह लड़की किसी 25 साल के युवक के इशारे पर नाच रही है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि दोनों CCTV में कैप्चर हुए हैं, लेकिन अभी पकड़ से दूर हैं। इस गिरोह ने मोहाली, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चोरियां की हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों मध्य प्रदेश के बताए जाते हैं। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपना कीमती सामान सुरक्षित रखें। पिछले दिनों इस लड़की ने सराभा नगर के गुरुद्वारा साहिब में सोनिया अरोड़ा नामक महिला की बेटी साबिया के ब्याह के दौरान उनकी नानी का पर्स उड़ा दिया था। इसमें 1.60 लाख रुपए कीमत के जेवरात थे। यह घटना CCTV कैमरे में कैप्चर हुई थी।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तरन तारन हत्याकांड: 3 सेकेंड..और बिछ गईं 2 लाशें, जिस बेटी से थी सबसे ज्यादा उम्मीद वही हो गई खामोश
तरन तारन गोलीकांड: 'अगर मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होगी', एकतरफा प्यार में लॉ स्टूडेंट का कत्ल