रिश्तेदार की मौत पर 'गमी' में शामिल होने जा रहा था परिवार, हो गया एक्सीडेंट का शिकार

Published : Nov 05, 2020, 12:05 PM IST
रिश्तेदार की मौत पर 'गमी' में शामिल होने जा रहा था परिवार, हो गया एक्सीडेंट का शिकार

सार

राजस्थान के झुंझुनू जिले में गुरुवार सुबह ट्रक और कार के बीच हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन  महिलाएं हैं। ये लोग अपने किसी रिश्तेदार की मौत पर गमी में शामिल होने मेवाड़ की तरफ जा रहे थे, तभी ट्रक से उनकी कार जा टकराई।  

झुंझुनू, राजस्थान. जिंदगी और मौत के बीच चंद सेकंड का भी फासला नहीं होता। यहां के एक परिवार पर वज्रपात टूट पड़ा। इस परिवार के 4 सदस्य एक साथ मौत के मुंह में समा गए।  ये लोग अपने किसी रिश्तेदार की मौत पर गमी में शामिल होने मेवाड़ की तरफ जा रहे थे, तभी ट्रक से उनकी कार जा टकराई। हादसा गुरुवार सुबह तासरबढ़ इलाके में हुआ। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि ट्रक कार को दूर तक घसीटकर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

यह है पूरा मामला...
पुलिस के अनुसार झुंझुनू जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के मेणांस के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोग अपनी सेंट्रो कार से मेवाड़ की तरफ जा रहे थे। टक्कर के बाद घायलों को कार से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मरने वालों में भीकाराम, शांति देवी, गीती देवी और दुर्गा देवी हैं। इनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, कार का ड्राइवर महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जयपुर रैफर कर दिया गया।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल