भगवान से बात कर महिला ने बताया कि किस दिन जा रही है भगवान के द्वारः चढ़ावा चढ़ाने पहुंच रहे लोग

राजस्थान के अलवर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने खुद की मौत का समय बता दिया। उसके बाद लोगों ने भजन— कीर्तन के साथ शुरू चढ़ाना शुरू किया चढ़ावा। महिला ने भगवान से बातचीत करने का दावा किया है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Oct 10, 2022 8:34 AM IST

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे से एक अजब— गजब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद ही अपनी मृत्यु की तारीख व समय बता दिया। उसने दावा किया उसकी कई दिनों से भगवान से बातें चल रही थी। इसी बातचीत के दौरान उसकी मौत की तारीख और समय उसे पता चला है। यही नहीं इतना कहकर वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठ गई। जिसकी सूचना पर पूरे कस्बे में हलचल मच गई। काफी संख्या में लोग महिला के पास आकर धोक लगाने लगे। 

12 बजे का बताया मौत का समय, शुरू हुए भजन— कीर्तन
जानकारी के अनुसार खेड़ली की सौंखर रोड निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला चिरौंजी देवी रविवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक अपने घर के बाहर चबूतरे पर आकर बैठ गई। वह कहने लगी कि अब उसकी मौत का समय नजदीक आ गया है। वह 12 बजे अपना शरीर छोड़ देगी। यह बात जल्द ही कस्बे में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर कस्बे के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। काफी संख्या में महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर भोग और चढ़ावा शुरू कर दिया।  भजन— कीर्तन भी शुरू कर दिये गए। कई घंटों तक ये सिलसिला चलता रहा।

Latest Videos

भगवान से बात करने का दावा
बुजुर्ग ने इस दौरान खुद का भगवान से बातचीत करने का दावा भी किया। उसका कहना था कि उसकी कई दिनों से भगवान से बातचीत चल रही है। जिससे ही उसे अपनी मौत का समय पता चला है। लोगों ने इसी बात पर विश्वास कर धार्मिक कार्यक्रम शुरू कर दिये।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
चबूतरे पर चले इस घटनाक्रम के दौरान परिजनों ने भी उसे खूब समझाते हुए घर के अंदर आने की बात कही। पर वह नहीं मानी। बाद में मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद कस्बे की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उससे समझाइश की। लेकिन, किसी भी तरह से नहीं माानने पर आखिरकार पुलिस उसे जबरदस्ती अस्पताल ले गई। जहां बुजुर्ग को भर्ती करवा दिया। जानकारी के मुताबिक उसका अब भी उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े- कोटा मेले में क्यों हो गई युवक पुलिस की रेस, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, हैरान करने वाला है मामला

Share this article
click me!

Latest Videos

एक साथ 5 युद्ध कर रहे इजराइल के ताकत की INSIDE कहानी
कौन हैं वो संत, जिनकी तस्वीर के सामने प्रेमानंद बाबा भी झुकाते हैं सिर? #Shorts
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।