जेल में बिगड़ी आसाराम की तबीयत, एम्स जाने से किए इनकार, जानिए कैसे हो रहा इलाज

Published : May 24, 2021, 11:21 AM IST
जेल में बिगड़ी आसाराम की तबीयत, एम्स जाने से किए इनकार, जानिए कैसे हो रहा इलाज

सार

डॉक्टर अरुण त्यागी के मुताबिक आसाराम को समझाया है कि इलाज के लिए जरूरी है कि कुछ जांचें करवाई जाए। ये जांच अस्पताल में ही हो सकती हैं। ऐसे में वे एम्स या एमडीएम अस्पताल में अपनी जांचें करवा लें। इसके बाद यदि वे चाहेंगे तो हम आयुर्वेद से उनका इलाज शुरू कर देंगे।  

जोधपुर (Rajasthan) । सेंट्रल जेल में बंद आसाराम का ऑक्सीजन लेवल रविवार को एक बार फिर अचानक कम हो गया। जेल अधिकारी उन्हें वापस एम्स ले जाने का मन बना चुके थे, लेकिन आसाराम जिद पर अड़ गए कि उन्हें सिर्फ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से ही इलाज करवाना है। ऐसे में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से डॉक्टर अरुण त्यागी को बुलाया गया, जिसके बाद से जेल में ऑक्सीजन दी जा रही है। बता दें कि वह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। एम्स में ठीक होने के बाद आसाराम को वहां से डिस्चार्ज कर वापस सेंट्रल जेल भेज दिया गया था।

डॉक्टर ने आसाराम को समझाया
डॉक्टर अरुण त्यागी के मुताबिक आसाराम को समझाया है कि इलाज के लिए जरूरी है कि कुछ जांचें करवाई जाए। ये जांच अस्पताल में ही हो सकती हैं। ऐसे में वे एम्स या एमडीएम अस्पताल में अपनी जांचें करवा लें। इसके बाद यदि वे चाहेंगे तो हम आयुर्वेद से उनका इलाज शुरू कर देंगे।

दो दिन पहले ही खारिज हुई थी जमानत अर्जी
आसाराम की जेल से बाहर आने की उम्मीदों पर दो दिन पूर्व पानी फिर गया था। हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश पर जोधपुर एम्स में गठित मेडिकल बोर्ड ने आसाराम की तबीयत को एकदम सही करार दिया था। रिपोर्ट में कुछ मामलों में इलाज की आवश्यकता बताई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट ने उसकी दो माह की अंतरिम जमानत देने की याचिका को खारिज कर दिया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट