राजस्थान से बड़ी खबर: जयपुर से चोरी हो गए 7 करोड़ के डायमंड, फिल्मी स्टाइल में हुई पूरी वारदात

Published : Apr 25, 2022, 01:20 PM IST
राजस्थान से बड़ी खबर: जयपुर से चोरी हो गए 7 करोड़ के डायमंड, फिल्मी स्टाइल में हुई पूरी वारदात

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चोरों ने एक कंपनी से साढ़े सात करोड़ के डायमंड चोर कर लिए। बता दें कि ये डायमंड अन्य राज्यों के बड़े जौहरियों के यहां डिलेवर किए जाने थे। लेकिन उससे पहले ही चोरों ने वरदात को अंजाम दे दिया। 

जयपुर. देश दुनिया में जवाहरात के लिए पहचान रखने वाले जयपुर से बड़ी खबर है। दरअसल जयपुर से सात करोड़ पचास लाख रुपए के डायमंड चोरी हो गए। ये जयपुर के बड़े जौहरियों के यहां डिलेवर किए जाने थे। लेकिन उसे पहले चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों के बारे में जानकारी पुलिस को दी गई है। चारों की पहचान भी कर ली गई है।  पुलिस को उम्मीद है की जल्द ही केस भी खोल दिया जाएगा। इस केस की जांच जयपुर की सिंधी कैंप थाना पुलिस कर रही है। 

माल मंगाया था जौहरियों ने दिल्ली, गुजरात, मुंबई से 
सिंधी कैंप पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक लॉजिस्टिक फर्म के मैनेजर ने केस दर्ज कराया है। चार आरोपियों के खिलाफ जानकारी दी गई है। चारों सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले हैं और कंपनी में कार्मिक हैं। जो डायमंड मंगाए गए थे वे दिल्ली, गुजरात और मंबई से आए थे। लॉजिस्टिक कंपनी ने माल इन राज्यों से मंगा लिया था और इसे एक दो दिन में ही आवश्यक कार्यवाही के बाद जयपुर के जौहरियों के सुपुर्द किया जाना था। लेकिन इससे पहल माल चोरी हो गया। 

आरोपी कर्मचारियों के फोन बंद, घर पर भी कोई नहीं 
पुलिस ने कंपनी में काम करने वाले  विकास, हरिओम, देव नारायण और सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी के मैनेजर महेन्द्र पांडे ने केस दर्ज कराया है। चारों के पास जो फोन थे वे बंद आ रहे हैं। कंपनी के कुछ कार्मिकों ने उनके घर जाकर भी उनके बारे में पडताल करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस को चारों के बारे में जानकारी और फोटोज दिए गए हैं। इनके आधार पर अब तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चारों कार्मिकों का काम बंटा हुआ था। किसी का काम माल लोड अनलोड करना था तो किसी का काम सप्लाई का था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल