2 दिन बाद शादी: दुल्हन वाले दूल्हे के घर पहुंचे तो दरवाजा ही नहीं खोला, पढ़िए राजस्थान का चौंकाने वाला मामला

Published : Apr 19, 2022, 05:02 PM IST
2 दिन बाद शादी: दुल्हन वाले दूल्हे के घर पहुंचे तो दरवाजा ही नहीं खोला, पढ़िए राजस्थान का चौंकाने वाला मामला

सार

राजस्थान के भरतपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो दूल्हे के घरवालों ने शादी ही तोड़ दी। जबकि दो दिन बाद शादी होनी है। लेकिन दो दिन पहले जब लड़की के घरवाले सगाई के लिए दूल्हे के घर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा ही नहीं खोला।


भरतपुर (राजस्थान). परिवार धूमधाम से अपनी बेटी की शादी की तैयारी में लगा हुआ था। मंगलवार को बेटी की लग्न सगाई लेकर लड़की पक्ष लड़के के घर पर पहुंचा। लेकिन यहां पर लड़का पक्ष ने स्वागत सत्कार करने के बजाय लड़की पक्ष के लोगों को दुत्कार कर भगा दिया। अब लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग के साथ मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया है।

डेढ साल पहले हुआ था रिश्ता
सरसों अनुसंधान निदेशालय में काम करने वाले गोविंद प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी बबीता का रिश्ता 7 फरवरी 2021 को शहर के बृज नगर निवासी लाखन सिंह के पुत्र सोनवीर के साथ हुआ था। लड़का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 22 अप्रैल 2021 को गोद भराई एवं रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ। 

लड़की वालों ने दरवाजा ही नहीं खोला
अब दोनों की शादी 22 अप्रैल 2022 को होनी है। इसी के तहत मंगलवार को लड़की पक्ष के लोग बृज नगर निवासी लाखन सिंह के घर लग्न लेकर पहुंचे। लेकिन वहां पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। बाद में लड़का पक्ष के लोग लड़की पक्ष को बुरा भला बोलकर अपमानित करने लगे। इस पर लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस लड़की पक्ष के सभी लोगों को लेकर मथुरा गेट थाने पहुंचे।

अब मांग रहे दहेज
लड़किंके पिता गोविंद ने बताया कि रिश्ता एक रुपए पर तय हुआ था। 10 अप्रैल को शादी का सभी सामान जैसे डबल बेड, सोफा, एसी आदि लड़का पक्ष के घर पहुंचा दिया। लेकिन अब लड़का पक्ष दिए गए सामान को कचरा बताकर अच्छा समान और चौपहिया वाहन की मांग कर रहा है। लड़की के पिता गोविंद ने लड़का पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली के जज की मौत के पीछे कौन? पिता ने किए घर के अंदर के खुलासे..पत्नी से IAS साली तक
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: चलती कार में आग, 5 लोग जिंदा जले, कहां और कैसे हुआ हादसा?