कोरोना योद्धा टीआई ने पुलिस क्वार्टर में लगाई फांसी, मरने से पहले सुसाइड नोट में लिख गए मौत की वजह

Published : May 23, 2020, 01:27 PM ISTUpdated : May 23, 2020, 07:29 PM IST
कोरोना योद्धा टीआई ने पुलिस क्वार्टर में लगाई फांसी, मरने से पहले सुसाइड नोट में लिख गए मौत की वजह

सार

कोरोना के कहर में 12 से 18 घंटे की ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धा राजस्थान के एक पुलिस अफसर ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।  

चूरू (राजस्थान). कोरोना के कहर में 12 से 18 घंटे की ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धा राजस्थान के एक पुलिस अफसर ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

पुलिस-प्रशासन में मचा हडकंप...
दरअसल, यह घटना चूरू जिले के राजगढ़ थाने क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई है। जहां के थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने यह खौफनाक कदम उठाया है। एसपी ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर शव को नीचे उतारवाया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक एसपी तेजस्वनी समेत अन्य आला अफसर जांच करने के लिए पहुंचे। जानकारी के मुतबिक, घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या करने की वजह भी लिखी हुई है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक यह पत्र सार्वजनिक नहीं किया है।

सुसाइड नोट का पुलिस नहीं कर रही खुलासा..
जानकारी के अनुसार- अफसर विश्नोई पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे थे। वह एक हत्या से जुड़े मामले की जांच कर रहे थे। लेकिन, पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जाएगी, इसके बाद ही कुछ कहना होगा।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल