राजस्थान में मंत्री-विधायकों को नई जिम्मेदारी: अब सीएम अशोक गहलोत को खुश करो...जानिए क्या है पूरा मामला

Published : Dec 21, 2022, 10:25 AM ISTUpdated : Dec 21, 2022, 10:46 AM IST
  राजस्थान में मंत्री-विधायकों को नई जिम्मेदारी: अब सीएम अशोक गहलोत को खुश करो...जानिए क्या है पूरा मामला

सार

राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा कि विदाई हो गई है। करीब 16 दिन राहुल गांधी यहां रहने के बाद अब हरियाणा में एंट्री कर चुके हैं। इससे  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य कई मंत्रियों और विधायकों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन यह राहत अब कुछ घंटे की है, क्योंकि अब  गहलोत सरकार चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

जयपुर (राजस्थान). 16 दिन के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आखिरकार राजस्थान से विदा हो चुकी है। 21 दिसंबर की सुबह यात्रा अलवर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य कई मंत्रियों और विधायकों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन यह राहत अब कुछ घंटे की है। क्योंकि इतने दिन जहां सभी लोग पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को खुश करने में लगे हुए थे। वहीं अब विधायकों और मंत्रियों को सीएम अशोक गहलोत को खुश करना होगा। सीएम को खुश करने के लिए जिला स्तर के अधिकारी भी लगातार भाग दौड़ कर रहे हैं। जिनकी रिपोर्ट मंत्री और विधायक ही अपने इलाकों में जाकर सीएम को देंगे।

30 सरकारी महकमों के बीते 4 सालों के कामों का होगा प्रदर्शन 
आपको बता दें कि राजस्थान में हर बार सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिला स्तर पर एक की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए प्रभारी मंत्री या पार्टी का अन्य कोई बड़ा नेता शिरकत भी करता है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के चले जाने के बाद आज से कई जिलों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। यह प्रदर्शनी 2 से 3 दिन लगाई जाएगी। जिसके लिए जिला स्तर के अधिकारी पिछले करीब 10 दिनों से तैयारियां कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों में राजस्थान के 30 सरकारी महकमों के बीते 4 सालों के कामों का प्रदर्शन होगा।

लापरवाह अधिकारियों की क्लास भी लगेगी
प्रदर्शनी में हर जिले में 30 अलग-अलग विभागों की स्टाल लगाई जाएगी। जिसमें विभाग के अधिकारी बीते 4 सालों में किए गए अपने बेहतरीन कामों का ब्यौरा देंगे। हालांकि इन्हें कार्यक्रम में लापरवाह अधिकारियों की क्लास भी लगाई जा सकती है। लेकिन ऐसा बहुत कम बार हुआ है जब सरकार के जश्न के कार्यक्रम में किसी अधिकारी को फटकार लगाई गई हो। 25 दिसंबर को इन कार्यक्रमों से फ्री होने के बाद भी सरकार के विधायकों और मंत्रियों को फुर्सत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट जनवरी में ही पेश करने की बात कही है। ऐसे में फिर सभी उसके लिए काम शुरू कर देंगे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी